सीजी भास्कर, 25 नवम्बर । छत्तीसगढ़ में मखाने की खेती को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार से रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और ओडिशा के करीब 300 किसान और महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्य शामिल होंगे। (Makhana Farming in Chhattisgarh)
यह भी पढ़ें : बिहार में मखाना क्रांति! 10 सालों में दोगुनी हुई खेती, अब अमेरिका तक पहुंचा ‘स्वर्ण वैदेही’ स्वाद
छत्तीसगढ़ में 133.86 हेक्टेयर क्षेत्र में हो रही मखाने की खेती
फिलहाल प्रदेश में 133.86 हेक्टेयर क्षेत्र में मखाने की खेती (Makhana Farming in Chhattisgarh) हो रही है। धमतरी, रायपुर के आरंग, बालोद, महासमुंद, गरियाबंद और जांजगीर-चांपा इसके प्रमुख उत्पादक जिले हैं।
यह भी पढ़ें : बिहार का मखाना पहुंचा अमेरिका, पिछले 10 साल में राज्य में उत्पादन हुआ दोगुना

किसानों को उन्नत खेती, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग की मिलेगी जानकारी
कार्यशाला में किसानों को मखाने की उन्नत खेती, बीज उत्पादन, प्रोसेसिंग, मशीनों के इस्तेमाल, कीट नियंत्रण और मार्केटिंग की जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञ किसानों को खेती से लेकर मखाने के उत्पाद तैयार करने और उन्हें बाजार तक पहुंचाने के तरीके भी बताएंगे।
यह भी पढ़ें : Katihar Makhana Dispute Violence : कटिहार में मखाने के लिए संग्राम! धनुष से तीरों की कर दी बारिश… फूंक दिए घर
राष्ट्रीय मखाना बोर्ड में शामिल होने से बढ़ेंगी खेती की संभावनाएं
राष्ट्रीय मखाना बोर्ड में छत्तीसगढ़ को शामिल किए जाने के बाद प्रदेश में इसकी खेती का रकबा बढ़ाने की संभावनाएं बढ़ी हैं।
ख़बरें और भी हैं : Cyber Jagruti Abhiyan : साइबर जागृति अभियान, लोरमी में 1298 विद्यार्थियों को मिले डिजिटल सुरक्षा के गुर


