सीजी भास्कर, 25 अक्टूबर । कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी संपत्ति की CBI और ED से जांच कराने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है। (Rahul Gandhi Court Relief )
यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi Remark : राहुल गांधी के ‘कम्प्रोमाइज्ड PM’ बयान पर भड़के किरेन रिजिजू, कांग्रेस से पूछे 4 सवाल
इलाहाबाद हाईकोर्ट को दोबारा सुनवाई करने का दिया निर्देश : Rahul Gandhi Court Relief
बुधवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने मामले को दोबारा सुनवाई के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट भेज दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट इस मामले में राहुल गांधी को भी पक्षकार बनाए और उनका पक्ष सुनने के बाद नए सिरे से फैसला करे।

CBI और ED को आरोपों का सत्यापन करने के निर्देश
दरअसल, कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने राहुल गांधी और उनके परिवार के सदस्यों की संपत्ति की जांच की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसी याचिका पर CBI और ED को आरोपों का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए थे।
राहुल गांधी ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। उनका कहना था कि हाईकोर्ट ने कोई आदेश देने से पहले उनका पक्ष नहीं सुना।
संपत्ति की जांच से जुड़े आरोपों पर अभी अंतिम फैसला नहीं : Rahul Gandhi Court Relief
अब सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के पुराने आदेश रद्द करते हुए मामले को नए सिरे से सुनवाई के लिए वापस भेज दिया है। यानी जांच से जुड़े आरोपों पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें : Ramlila Maidan Rally Live: ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, उन्हें जेल भेजेंगे’, रामलीला मैदान में बोले राहुल गांधी
ख़बरें और भी हैं :Rahul Gandhi Student Protest : राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शनकारियों के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दिल्ली पुलिस पर मारपीट के आरोप


