सीजी भास्कर, 21 नवम्बर । अमेरिका में राहुल गांधी के ‘कम्प्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री’ वाले बयान पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के बयान पर नाराजगी जताते हुए उनसे चार सवाल पूछे हैं। साथ ही उन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध और उस दौर की आर्थिक स्थिति को लेकर कांग्रेस से जवाब मांगा है। (Rahul Gandhi Remark)
- ट्रम्प, जिनपिंग और पुतिन की तस्वीर पर राहुल गांधी का तंज : Rahul Gandhi Remark
- 1962 भारत-चीन युद्ध को लेकर कांग्रेस से रिजिजू ने मांगा जवाब
- राहुल गांधी ने नोटबंदी और GST पर केंद्र सरकार को घेरा
- CAIT ने राहुल गांधी के बयान पर जताई नाराजगी : Rahul Gandhi Remark
- राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी-कांग्रेस में जुबानी जंग तेज
यह भी पढ़ें : Ramlila Maidan Rally Live: ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, उन्हें जेल भेजेंगे’, रामलीला मैदान में बोले राहुल गांधी
ट्रम्प, जिनपिंग और पुतिन की तस्वीर पर राहुल गांधी का तंज : Rahul Gandhi Remark
दरअसल, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक तस्वीर साझा की थी। इसके साथ उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती, तो भारत के प्रधानमंत्री भी इस टेबल पर बैठे होते। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘कम्प्रोमाइज्ड PM’ बताया।
यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi : अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी बरी, अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला
1962 भारत-चीन युद्ध को लेकर कांग्रेस से रिजिजू ने मांगा जवाब
इस बयान के बाद किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बयान से भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंच रहा है। रिजिजू ने 1962 के भारत-चीन युद्ध, गरीबी और देश की पुरानी आर्थिक स्थिति को लेकर कांग्रेस से जवाब मांगा।
वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने भी कांग्रेस के लंबे शासनकाल का जिक्र करते हुए सवाल (Rahul Gandhi Remark) उठाया कि उस दौरान भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC समेत किन बड़े वैश्विक मंचों पर मौजूद था।

राहुल गांधी ने नोटबंदी और GST पर केंद्र सरकार को घेरा
इधर, राहुल गांधी ने 20 नवंबर को नोटबंदी और GST को लेकर भी केंद्र सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नीतियों ने छोटे व्यापारियों को नुकसान पहुंचाया और बाजार में बड़े कारोबारियों का दबदबा बढ़ाया।
यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi : राहुल गांधी की ज्ञानेश कुमार को खुली चेतावनी, बोले आपके पुराने रिकॉर्ड की जानकारी है
CAIT ने राहुल गांधी के बयान पर जताई नाराजगी : Rahul Gandhi Remark
राहुल के बयानों पर कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स यानी CAIT ने भी नाराजगी जताई है। संगठन के महासचिव और सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने इसे राजनीतिक दिखावा बताते हुए कहा कि ये आरोप देश के व्यापारिक समुदाय के योगदान की सही तस्वीर पेश नहीं करते।
राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी-कांग्रेस में जुबानी जंग तेज
फिलहाल, राहुल गांधी के बयान (Rahul Gandhi Remark) के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।
ख़बरें और भी हैं :Rahul Gandhi US Visit : राहुल गांधी का बड़ा दावा- 2024 का लोकसभा चुनाव वैध नहीं था, फिर भी विपक्ष नहीं करेगा बहिष्कार, बताई वजह


