सीजी भास्कर, रायपुर, 4 नवंबर 2026। राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज और एसआईआर (SIR Debate Controversy) को लेकर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जनता राहुल गांधी को कई चुनावों में नकार चुकी है। मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपनी राजनीतिक हैसियत बढ़ाने के लिए डिबेट की बात कर रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से संसद में चर्चा के प्रस्ताव का भी जिक्र किया।
यह भी पढ़ें : Women Self Help Groups : नशामुक्त पंचायत बनाने ग्रामीणों ने उठाया बीड़ा, महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली
डिबेट चैलेंज पर पलटवार
राहुल गांधी की ओर से डिबेट की चुनौती दिए जाने पर ओपी चौधरी (OP Choudhary Statement) ने कहा कि जनता उन्हें पहले ही कई बार चुनाव में नकार चुकी है। मंत्री ने दावा किया कि राहुल गांधी को 100 से अधिक बार पराजय का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक कद बढ़ाने के लिए डिबेट की मांग की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Meena Nayak : मीना नायक का निधन, रामनगर मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार
अमित शाह के प्रस्ताव का जिक्र
एसआईआर के मुद्दे पर चल रही बहस को लेकर ओपी चौधरी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जॉइंट पार्लियामेंट या संसद के विशेष सत्र में चर्चा का प्रस्ताव दिया है। मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी इस चर्चा से बचेंगे और केवल बयानबाजी कर रहे हैं।
रायगढ़ में लगेंगे पांच लाख पीपल
ओपी चौधरी ने रायगढ़ को पीपल सिटी के रूप में विकसित करने की योजना की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में पीपल के पांच लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले एक लाख पौधे लगाने की योजना थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को विकसित भारत संकल्प पीपल वन का लोकार्पण किया था। इसके बाद पौधरोपण का लक्ष्य बढ़ाया गया।
यह भी पढ़ें : Surajpur Women Police Station : सूरजपुर को मिली महिला थाना की सौगात, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया शुभारंभ
वंदे मातरम पर कॉलेज को नोटिस
रायगढ़ के एक कॉलेज में वंदे मातरम का पूरा गायन नहीं होने के मामले पर मंत्री ने कहा कि बाद में इसे पूरा कराया गया। इस मामले में कलेक्टर की ओर से कॉलेज को नोटिस जारी किया गया है। ओपी चौधरी ने लोगों से वंदे मातरम से जुड़े नियमों और अधिनियम का पालन करने की अपील की।
यह भी पढ़ें : Raigarh Cattle Smuggling Case : रायगढ़ में 6 गौवंश के साथ तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा के बूचड़खाने ले जाने का आरोप
बस्तर में पर्यटन की उम्मीद
मंत्री ने कहा कि नक्सलवाद समाप्त होने के बाद बस्तर में विकास की नई संभावनाएं बन रही हैं। उन्होंने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, जंगल, जलप्रपात और सांस्कृतिक विरासत का जिक्र करते हुए पर्यटन के विस्तार की उम्मीद जताई। उनके मुताबिक, पर्यटन गतिविधियों से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Durg Traffic Police : सड़क हादसा मौतों में 27.5 फीसदी कमी, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की सख्ती का दिखा असर
राज्य निर्माण पर कांग्रेस को घेरा
छत्तीसगढ़ के गठन को लेकर भी ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को अलग राज्य का दर्जा मिला। मंत्री ने राज्य निर्माण के लिए वाजपेयी के योगदान का उल्लेख करते हुए कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाए।
यह भी पढ़ें : Dongargarh Railway Station : मां बम्लेश्वरी मंदिर की तर्ज पर संवरा स्टेशन, नवरात्र में श्रद्धालुओं को मिलेगा नया अनुभव



