सीजी भास्कर, 14 अक्टूबर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शिवरीनारायण में मंदिर दर्शन के बाद महानदी घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6:30 बजे मेला ग्राउंड में आयोजित शिवरीनारायण महोत्सव में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां की हैं। शिवरीनारायण महोत्सव (Shivnarayan Mahotsav) में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और महानदी घाट पर आरती में सहभागिता निभाएंगे।
मंदिर में दर्शन-पूजन
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4 बजे मंत्रालय से रवाना होंगे। शाम 4:05 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपैड पहुंचने के बाद 4:10 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे। शाम 5 बजे खरौद स्थित शासकीय लक्ष्मणेश्वर महाविद्यालय के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा शाम 5:10 बजे शिवरीनारायण के लिए रवाना होकर 5:20 बजे मंदिर पहुंचेंगे। मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए शाम 5:35 बजे तक का समय निर्धारित है।
यह भी पढ़ें : बैंक ऑफ बड़ौदा पर 1.44 लाख करोड़ रुपये का मुकदमा, कर्ज वसूली के बीच बीआर शेट्टी के दावे से शेयरों में गिरावट
महानदी घाट पर आरती
मुख्यमंत्री शाम 5:40 बजे महानदी घाट पहुंचेंगे। यहां वे गंगा आरती में शामिल होंगे। आरती का कार्यक्रम शाम 6:20 बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम 6:25 बजे वे मेला ग्राउंड पहुंचेंगे। महानदी घाट पर गंगा आरती (Shivnarayan Mahotsav) के बाद मुख्यमंत्री महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें : Raigarh Minor Rape Case : रायगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार
शाम 6:30 बजे महोत्सव
मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक मेला ग्राउंड में आयोजित शिवरीनारायण महोत्सव में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 7:30 बजे मेला ग्राउंड से रवाना होकर 7:35 बजे शिवरीनारायण रेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां रात 8:30 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा।
यह भी पढ़ें : Raipur Student Death Case : टीचर की शिकायत के बाद स्कूल में बुलाई गई छात्रा, घर लौटकर मौत
रात 11 बजे रायपुर पहुंचेंगे
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रात 8:30 बजे शिवरीनारायण रेस्ट हाउस से रायपुर के लिए रवाना होंगे। उनके रात 11 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान मंदिर दर्शन, गंगा आरती और महोत्सव में सहभागिता प्रमुख कार्यक्रम रहेंगे।
यह भी पढ़ें : Korba Crime : ट्रक के 4 पहिए चोरी करने पहुंचे बदमाश, मुंशी की गर्दन पर रखी तलवार; एक गिरफ्तार



