सीजी भास्कर, 14 अक्टूबर : सुकमा जिले के मेट्टागुड़म कैंप में पदस्थ सीआरपीएफ उपनिरीक्षक देवानंद यादव की गोली लगने से मौत हो गई। घटना 13 अक्टूबर की मध्यरात्रि की है। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक ने कैंप में अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली थी। साथी जवान उन्हें फील्ड एंबुलेंस से इल्मागुड़ा कैंप ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीआरपीएफ उपनिरीक्षक की मौत (Sukma CRPF SI Death) के मामले में कदम उठाने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें : Shravan Suryavanshi Custodial Death : हिरासत में मौत की जांच के लिए CBI को 3 महीने और, परिवार को 25 लाख मुआवजा
मध्यरात्रि की घटना
पुलिस के अनुसार, घटना 13 अक्टूबर की रात करीब 12 से 12:30 बजे के बीच हुई। देवानंद यादव 131वीं वाहिनी, सीआरपीएफ के मेट्टागुड़म कैंप में पदस्थ थे। गोली लगने के बाद साथी जवानों और अधिकारियों ने उन्हें तत्काल फील्ड एंबुलेंस से इल्मागुड़ा कैंप पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : Shivnarayan Mahotsav : शिवरीनारायण में आज गंगा आरती करेंगे CM साय, महोत्सव में भी होंगे शामिल
पुलिस ने जांच शुरू की
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उपनिरीक्षक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया। सुकमा में सीआरपीएफ जवान की मौत (Sukma CRPF SI Death) की जांच के तहत घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़ें : पोप लियो XIV को फेफड़ों का कैंसर, 20 अक्टूबर तक सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द; वेटिकन का कामकाज जारी रहेगा
उत्तर प्रदेश के निवासी थे
सुकमा एसपी मयंक गुर्जर के अनुसार, मृत उपनिरीक्षक के पार्थिव शरीर का नियमानुसार पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे उनके गृह ग्राम भेजने की व्यवस्था की जा रही है। देवानंद यादव उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम करजहा के निवासी थे। फिलहाल, घटना के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस की जांच के बाद ही परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।



