CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पार्ट टाइम जॉब के नाम पर छात्र से 2.37 लाख की ठगी, Tax की मांग से खुला राज

पार्ट टाइम जॉब के नाम पर छात्र से 2.37 लाख की ठगी, Tax की मांग से खुला राज

By Newsdesk Admin
19/08/2025
Share
Cyber Fraud Case
Cyber Fraud Case

सीजी भास्कर, 19 अगस्त। साइबर ठगों ने घर बैठे कमाई का लालच देकर (Bilaspur) एक छात्र से लाखों रुपये हड़प लिए। शुरुआत में गूगल मैप रेटिंग टास्क देकर भरोसा जीता गया और फिर ट्रेडिंग टास्क में निवेश करने को कहा गया।

Contents
  • ऐसे रचा गया ठगी का जाल
  • टैक्स की मांग पर टूटा भ्रम
  • पुलिस की अपील
जब छात्र ने लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए तो ठगों ने और पैसे की मांग शुरू कर दी। 

अंततः टैक्स के नाम पर अतिरिक्त रकम मांगे जाने पर पीड़ित को धोखाधड़ी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ऐसे रचा गया ठगी का जाल

पुलिस जांच में सामने आया कि 31 मई को पीड़ित छात्र को एक महिला का कॉल आया।

उसने खुद को "प्रिया शर्मा, ASI में HRA पद पर कार्यरत" बताया और घर बैठे पार्ट-टाइम जॉब ऑफर किया।

इसके बाद छात्र को टेलीग्राम लिंक से जोड़कर गूगल मैप रेटिंग टास्क दिए गए। शुरुआत में काम पूरा करने पर छोटे अमाउंट वापस भी भेजे गए ताकि छात्र को भरोसा हो जाए।

ठगों ने आगे ट्रेडिंग टास्क के नाम पर ज्यादा मुनाफे का झांसा दिया।

विश्वास में आकर छात्र ने पहले 1,000 और 2,000 रुपये भेजे और कुछ प्रॉफिट भी मिला। 

लेकिन धीरे-धीरे रकम बढ़ती गई और 2 से 3 जून के बीच उसने 15 हजार, 38 हजार, 74 हजार और 98 हजार रुपये जमा कर दिए।

इसके अलावा रिश्तेदारों से उधार लेकर भी रकम दी गई।

कुल मिलाकर ठगों ने 2.37 लाख रुपये हड़प लिए।

टैक्स की मांग पर टूटा भ्रम

ठगों ने दावा किया कि छात्र के खाते में 4.21 लाख रुपये का मुनाफा है, लेकिन उसे निकालने के लिए 70 हजार रुपये टैक्स देना होगा। इस पर छात्र को शक हुआ और उसने लोगों से राय ली।

जब सच्चाई सामने आई तो उसने तुरंत सिविल लाइन थाने और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की अपील

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि पार्ट टाइम जॉब, ऑनलाइन ट्रेडिंग और गूगल मैप रेटिंग जैसे ऑफर्स के झांसे में न आएं। 

किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल पर भरोसा करने से पहले साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें।

छत्तीसगढ़ के पत्रकार के परिवार की नृशंस हत्या, ट्रिपल मर्डर से दहला इलाका, जमीन विवाद को लेकर वारदात को दिया अंजाम
किसी की हिम्मत नहीं कि मुझे छू सके, मैं तो मौत से भी नहीं डरता’ ED की जांच पर बोले पूर्व CM भूपेश बघेल
दिल्ली में फिर निर्भया कांड : सामूहिक दुष्कर्म बाद ऑटो वाले की हैवानियत, खून से लथपथ दो KM चली पीड़िता
Drug Smuggling Arrest : पाकिस्तान से हेरोइन सप्लाई का मुख्य तस्कर पिंदर को रायपुर पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार
Teacher Rationalization In CG : छत्तीसगढ़ शिक्षा सुधार…! युक्तियुक्तकरण से बदलेगी स्कूलों की तस्वीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tribal Welfare Employees Protest
Tribal Welfare Employees Protest : लंबित वेतन नहीं मिलने पर चक्काजाम का ऐलान

Tribal Welfare Employees Protest :रोटेशन फार्मूले पर वेतन…

Raigarh Rape Case
Raigarh Rape Case : शादी का झांसा देकर किया शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Rape Case : ऐसे मामलों में दोषियों…

108 Ambulance Employees Protest 
108 Ambulance Employees Protest : बकाया वेतन और ग्रेच्युटी की मांग, कलेक्टर से लगाई गुहार

108 Ambulance Employees Protest : कर्मचारियों ने चेतावनी…

Dhamtari Road Accident
Dhamtari Road Accident : अनियंत्रित बाइक की टक्कर से चालक की जान गई

Dhamtari Road Accident : राहगीरों की सूचना के…

Bilaspur Group Clash
Bilaspur Group Clash : दो गुटों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 लोग घायल

Bilaspur Group Clash :पुलिस का कहना है कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?