सीजी भास्कर, 29 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के दिल्ली जाने की तैयारी को झटका लगा है। 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस ने रेलवे से 15 कोच की स्पेशल ट्रेन मांगी थी। रेलवे ने पहले ट्रेन के लिए करीब 22.49 लाख रुपये का एस्टीमेट दिया, लेकिन बाद में बुकिंग से इनकार कर दिया। (Congress Special Train Booking Denied)
- रेलवे ने पत्र जारी कर बताई बुकिंग नहीं होने की वजह : Congress Special Train Booking Denied
- 30 अक्टूबर की शाम रायपुर से दिल्ली रवाना होने की थी योजना
- स्पेशल ट्रेन नहीं मिलने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप : Congress Special Train Booking Denied
- कांग्रेस बोली—स्पेशल ट्रेन नहीं मिली, फिर भी दिल्ली पहुंचेंगे हजारों कार्यकर्ता
रेलवे ने पत्र जारी कर बताई बुकिंग नहीं होने की वजह : Congress Special Train Booking Denied
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पत्र जारी कर बताया कि प्रस्तावित ट्रेन का समय रेलवे बोर्ड की ओर से निर्धारित प्रतिबंधित अवधि में पड़ रहा है। इसी वजह से स्पेशल ट्रेन की बुकिंग नहीं की जा सकती।
यह भी पढ़ें : यात्रियों के लिए खुशखबरी, वलसाड-खड़गपुर स्पेशल ट्रेन; खुर्सीपार फाटक बंद

30 अक्टूबर की शाम रायपुर से दिल्ली रवाना होने की थी योजना
कांग्रेस की योजना के मुताबिक, ट्रेन 30 अक्टूबर की शाम 7 बजे रायपुर से रवाना होकर 31 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचती। वापसी में 1 नवंबर की रात 8 बजे दिल्ली से चलकर 2 नवंबर को रायपुर लौटने का कार्यक्रम था। ट्रेन का अनुमानित खर्च 22 लाख 49 हजार 510 रुपये बताया गया था।
यह भी पढ़ें : समर सीजन में स्पेशल ट्रेनों की सौगात, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
स्पेशल ट्रेन नहीं मिलने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप : Congress Special Train Booking Denied
वहीं, स्पेशल ट्रेन की बुकिंग नहीं होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने आरोप लगाया कि रैली में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रोकने के लिए सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Durg to Haridwar Special Train : यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी….! 9 नवंबर से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन,
कांग्रेस बोली—स्पेशल ट्रेन नहीं मिली, फिर भी दिल्ली पहुंचेंगे हजारों कार्यकर्ता
हालांकि, कांग्रेस का कहना है कि स्पेशल ट्रेन (Congress Special Train Booking Denied) नहीं मिलने के बावजूद हजारों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। इसके लिए नियमित ट्रेनों, बसों, हवाई यात्रा और निजी वाहनों का सहारा लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Chhath Puja Special Train : चर्लपल्लि एवं बरौनी के मध्य एक फेरे के लिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन की सुविधा
ख़बरें और भी हैं :Ayodhya Darshan Train : अयोध्या दर्शन स्पेशल ट्रेन रवना, अब तक 33,150 श्रद्धालुओं को मिला प्रभु रामलला दर्शन का सौभाग्य


