सीजी भास्कर, 12 सितंबर। कांग्रेस के संभाग स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर जमकर (Chhattisgarhi Festival ) निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कई नाराज नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं। बैज ने कहा कि मंत्री खुशवंत साहेब के भाई का कांग्रेस में शामिल होना इसकी शुरुआत है और आने वाले समय में कई और लोग पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
- ‘BJP के कई नाराज फूफा हमारे संपर्क में’ Chhattisgarhi Festival
- CM साय पर भी साधा निशाना
- कोल ब्लॉक और खनिज संपदा को लेकर सरकार पर आरोप
- शराब को लेकर सरकार पर हमला
- ‘2028 के बाद BJP के पास कोई काम नहीं रहेगा’
- मुख्यमंत्री के चेहरे पर बोले- मुद्दा सरकार को हटाना है
- 2028 के लिए कांग्रेस का रोडमैप तैयार
- तीन दिन के प्रशिक्षण शिविर को बताया ‘अमृत मंथन’

‘BJP के कई नाराज फूफा हमारे संपर्क में’ Chhattisgarhi Festival
दीपक बैज ने कहा कि भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के कई नाराज ‘फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में हैं। बैज ने दावा किया कि अभी यह शुरुआत है और आने वाले दिनों में पार्टी में कई बड़े राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं पर भी निशाना साधा। बैज ने कहा कि कांग्रेस में रहते हुए ये नेता उनके साथ चलते थे, लेकिन भाजपा में जाने के बाद पीछे की लाइन में भी नजर नहीं आते। उनका आरोप है कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनी जाती, जबकि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए कई नेता अब वापस आने के लिए लाइन में हैं।
यह भी पढ़ें : Teeja Pola Tihar : तीजा-पोरा तिहार पर सजा मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ी परंपराओं की दिखी खूबसूरत झलक
CM साय पर भी साधा निशाना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लेकर भी दीपक बैज ने विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुख्यमंत्री को आदिवासी नहीं मानती, बल्कि ‘वनवासी’ मानती है। बैज ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री आदिवासी होते तो विश्व आदिवासी दिवस पर लोगों को बधाई देते।
कोल ब्लॉक और खनिज संपदा को लेकर सरकार पर आरोप
बैज ने कोल ब्लॉक और छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आने वाले समय में जल, जंगल और जमीन के मुद्दे पर बड़ी लड़ाई लड़ेगी। हाथी-मानव द्वंद्व और पर्यावरण के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
शराब को लेकर सरकार पर हमला
शराब के मुद्दे पर दीपक बैज ने नकली शराब, होलोग्राम और पैकिंग को लेकर आरोप लगाए। उन्होंने प्रदेश में शराब सिंडिकेट चलने का दावा करते हुए सवाल किया कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़ा पैसा और कमीशन आखिर कहां तक पहुंच रहा है।
यह भी पढ़ें : Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त
‘2028 के बाद BJP के पास कोई काम नहीं रहेगा’
बैज ने भाजपा के जेन जी को साधने के प्रयासों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि सरकार के पास छत्तीसगढ़ में बताने के लिए कोई काम नहीं है, इसलिए रील और डांस किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 2028 के बाद भाजपा के पास कोई काम नहीं रहेगा।
मुख्यमंत्री के चेहरे पर बोले- मुद्दा सरकार को हटाना है
2028 के चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इस सवाल पर दीपक बैज ने कहा कि सवाल यह नहीं है कि मुख्यमंत्री कौन होगा। असली सवाल छत्तीसगढ़ को बेचने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का है।
उन्होंने कांग्रेस में आपसी सामंजस्य का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता एक गाड़ी में बैठकर जाते हैं। बैज ने भाजपा से सवाल किया कि उनके बड़े नेता आपस में एक गाड़ी में कब बैठेंगे।
2028 के लिए कांग्रेस का रोडमैप तैयार
दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने 2028 के चुनाव को लेकर अपना रोडमैप तैयार कर लिया है। किसान, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और नगरीय निकायों की स्थिति जैसे मुद्दों पर कांग्रेस सरकार को घेर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अर्जुन बनकर निकलेगा और उसका निशाना मछली की आंख पर होगा।
तीन दिन के प्रशिक्षण शिविर को बताया ‘अमृत मंथन’
बिलासपुर में हुए तीन दिवसीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर को लेकर बैज ने कहा कि इसमें चुनावी रणनीति, संगठन को मजबूत करने और सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारियों पर विस्तार से मंथन हुआ।
उन्होंने कहा कि इस मंथन में विष की एक बूंद भी नहीं निकली, बल्कि तीन दिनों तक अमृत ही अमृत निकला। बैज के मुताबिक प्रशिक्षण के बाद संगठन के कार्यकर्ता और अधिक मजबूती के साथ सरकार के खिलाफ मुद्दे उठाएंगे।
खबरें और भी हैं : Chhattisgarh Congress : राष्ट्रीय सचिव पद की रेस में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 3 नाम, दिल्ली में इंटरव्यू



