सीजी भास्कर, 29 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। ग्राम मेडुका के चौराटोला में दबिश देकर एक महिला के कब्जे से मध्यप्रदेश निर्मित 7.2 लीटर गोवा व्हिस्की जब्त की गई है। (GPM Illegal Liquor Seizure)
यह भी पढ़ें : आबकारी विभाग की कार्रवाई: राजनांदगांव में अवैध शराब बरामद, सेल्समैन ब्लैकलिस्ट
महिला के कब्जे से मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की बरामद : GPM Illegal Liquor Seizure
आबकारी विभाग के मुताबिक, पल्लवी पड़वाल के खिलाफ अवैध रूप से शराब रखने और बिक्री करने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली और शराब जब्त की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आबकारी विभाग की कार्रवाई
मामले में महिला के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) और 36 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई आबकारी विभाग की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की।
यह भी पढ़ें : Illegal liquor sale at Biryani Centre : आबकारी विभाग ने किया भंडाफोड़
ख़बरें और भी हैं : Excise Transfer : आबकारी विभाग में व्यापक तबादला, 30 अधिकारियों और कर्मचारियों की बदली पदस्थापना



