CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ के दो मंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सहित बड़े नेता विमान हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे, लैंडिंग के समय स्टेट प्लेन जोरों से उछला, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

छत्तीसगढ़ के दो मंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सहित बड़े नेता विमान हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे, लैंडिंग के समय स्टेट प्लेन जोरों से उछला, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

By Newsdesk Admin
20/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 20 सितंबर।‌ छत्तीसगढ़ में कल एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रदेश के दो मंत्री, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद इसी विमान में फंसे हुए थे। पायलट ने जैसे ही स्टेट प्लेन को रनवे पर लैंडिंग कराई वह जोर से उछल गया जिससे प्लेन में सवार नेताओं की जान हलक में अटक गई, गनीमत यह रही कि प्लेन को लगातार दो बड़े झटके लगते ही पायलट ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए तुरंत फ्लाइट को टेक ऑफ कर दिया। कुछ देर बाद पायलट ने फिर से रनवे पर प्लेन उतारा, इस दौरान भी प्लेन को कई झटके लगे लेकिन पायलट रफ लैंडिंग कराने में सफल रहा ।

आपको बता दें कि प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, अखिलेश सोनी और अमित साहू ये सभी नेता दिवंगत पूर्व सांसद बंशीलाल महतो की पत्नी के दसवीं के कार्यक्रम में शामिल होने कोरबा गए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोरबा की बाल्को रनवे स्ट्रिप पर जैसे ही पायलट ने 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से प्लेन को लैंडिंग कराने की कोशिश की वैसे ही यह सारा वाकिया हुआ। प्लेन में सवार नेताओं ने मीडिया को बताया कि जैसे ही प्लेन को एक के बाद एक दो बड़े झटके लगे और प्लेन हवा में उछला तो उन्हें ऐसा लगा कि उनकी जिंदगी का यह आखरी पल है।

बताया जा रहा है कि बाल्को रनवे स्ट्रिप में इस तरह के वाक्ये पहले भी हो चुके हैं। बावजूद इसके रनवे स्ट्रिप अभी भी चालू है और इसमें कोई सुधार नहीं करवाया गया है। ऐसे में कोई भी बड़ा हादसा कभी भी घटने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता ।

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी कल से, खरीदी केन्द्रों पर पुख्ता इंतजाम, इस रेट से खरीदे जाएंगे किसानों के धान
PNB ATM Robbery : दिनदहाड़े PNB एटीएम में लूट, बंदूक अड़ाकर नकद लेकर फरार
MGNREGA Name Change Protest: मनरेगा नाम बदलने के खिलाफ बिलासपुर में कांग्रेस का सड़क पर विरोध
Durg Theft Case : बॉयफ्रेंड के लिए मालकिन के घर से 24 हजार की चोरी
13 साल के छात्र ने स्कूल में सीनियर को मारा चाकू, हो गई मौत… पुरानी लड़ाई का लिया बदला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Fraud Arrest
Cyber Fraud Arrest : राजनांदगांव में ₹5.41 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 10 पर कार्रवाई

Cyber Fraud Arrest :पुलिस ने आरोपी के खिलाफ…

Bhilai Underbridge Accident
Bhilai Underbridge Accident : भिलाई के सिरसा गेट अंडरब्रिज में हादसा, बुलेट सवार 20 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत

Bhilai Underbridge Accident :फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज…

Dhamtari Ministry Job Fraud
Dhamtari Ministry Job Fraud : मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 9 लाख की ठगी, महिला समेत 2 गिरफ्तार

Dhamtari Ministry Job Fraud :शिकायत के आधार पर…

Korba Mosque Attack Case
Korba Mosque Attack Case : मक्का मस्जिद में बुजुर्ग पर पाइप से हमला, सिर में लगे 12 टांके; आरोपी फरार

Korba Mosque Attack Case : पुरानी रंजिश के…

Police Cyber Crime Short Film
Police Cyber Crime Short Film : रायगढ़ पुलिस की शॉर्ट फिल्म में दिखेंगे SSP-CSP, साइबर ठगी के नए तरीकों से करेंगे जागरूक

Police Cyber Crime Short Film : फिल्म के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?