CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Illegal liquor sale at Biryani Centre : आबकारी विभाग ने किया भंडाफोड़

Illegal liquor sale at Biryani Centre : आबकारी विभाग ने किया भंडाफोड़

By Newsdesk Admin
04/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 04 जून। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मुंगेली शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और भोजनालयों का औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान मुंगेली बस स्टैंड के समीप संचालित एक बिरयानी सेंटर में ग्राहक बनकर पहुंचे आबकारी अधिकारियों ने अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़ किया। (Illegal liquor sale at Biryani Centre)

जानकारी के अनुसार, टीम ने पहले सामान्य ग्राहक की तरह बिरयानी सेंटर में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान वहां अवैध रूप से शराब बेचे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद मौके पर कार्रवाई करते हुए 18 नग पाव गोवा व्हिस्की, कुल 3.24 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। मामले में संचालक के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत आबकारी विभाग ने जिले के अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की। जवाहर वार्ड में एक मकान पर दबिश देकर वहां अवैध रूप से शराब सेवन की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के मामले में शराब एवं अन्य सामग्री जब्त की गई। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 36(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

वहीं सुरीघाट क्षेत्र में घर से अवैध शराब बरामद होने पर धारा 36(क) के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान जिले में बाहरी राज्यों से अवैध मदिरा की तस्करी रोकने के उद्देश्य से प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और वाहनों की भी सघन जांच की गई। हालांकि इस दौरान किसी वाहन से अवैध शराब या अन्य मादक पदार्थ बरामद नहीं हुए।

जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। वहीं सहायक जिला आबकारी अधिकारी रवीन्द्र पाण्डेय के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक जिले में 128 आबकारी प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जो विभाग की सक्रियता को दर्शाता है।

मेन रोड के चखना सेंटरों पर भी उठ रहे सवाल : Illegal liquor sale at Biryani Centre

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब जिले के फ़ास्टरपुर से बरेला के बीच मुख्य मार्ग पर संचालित कई चखना सेंटरों और ढाबों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन स्थानों पर लंबे समय से शराब बिक्री और ग्राहकों को शराब पिलाए जाने की शिकायतें मिलती रही हैं। कई जगहों पर शाम ढलते ही लोगों की भीड़ जुटती है और खुलेआम शराब सेवन कराया जाता है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ऐसे केंद्रों के कारण न केवल कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। खासकर मुख्य मार्ग पर स्थित कुछ चखना सेंटरों को लेकर समय-समय पर शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन अपेक्षित स्तर की कार्रवाई नहीं हो पाई है।

बिरयानी सेंटर में ग्राहक बनकर की गई कार्रवाई के बाद अब लोगों की अपेक्षा है कि आबकारी विभाग इसी प्रकार की गोपनीय जांच और छापेमारी मुख्य मार्ग सहित जिले के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी करे, ताकि अवैध शराब बिक्री और सेवन के नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

आबकारी विभाग का कहना है कि अवैध शराब कारोबार (Illegal liquor sale at Biryani Centre) के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा और शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Raigarh Prostitution Racket : 4 युवतियां और 2 दलाल हिरासत में
PM आवास योजना – भिलाई में अंशदान राशि जमा कर हितग्राही शीघ्र पा सकते हैं स्वयं का मकान, 10 जनवरी को निगम में निकलेगी लाटरी
Congress leader’s son’s murder revealed : 3 आरोपी गिरफ्तार, कारोबार और रंजिश बनी मर्डर की वजह
SP शशि मोहन सिंह Action मोड पर, कबाड़ी महिला के ठिकाने पर छापेमारी, 22 लाख 30 हजार कैश देख अवाक रह गई पुलिस टीम, 5 लाख का महंगा कबाड़ भी जब्त
Balodabazar Paddy Case : लाखों रुपये का अवैध धान परिवहन कर रहे पिकअप को अधिकारियों ने पकड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Instagram Blackmail Case
Instagram Blackmail Case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी ब्लैकमेलिंग का जाल

Instagram Blackmail Case : पुलिस ने लोगों से…

POCSO Case
POCSO Case : नाबालिग छात्रा के साथ क्या हुआ, जांच आगे बढ़ी तो शिक्षक पर गंभीर आरोप में हुई गिरफ्तारी

पेंड्रा में नाबालिग छात्रा से जुड़े मामले ने…

Heroin Smuggling
Heroin Smuggling : स्कूल और कॉलेज के आसपास किसे बना रहा था निशाना, पुलिस ने हेरोइन के साथ युवक को दबोचा

जब स्कूल और कॉलेज के आसपास संदिग्ध गतिविधियों…

Nitrazepam Tablets
Nitrazepam Tablets : प्रतिबंधित नशीली गोलियों का जाल कैसे बिछा रहे थे दो युवक, पुलिस ने मौके पर ही दबोचा

गंजपारा इलाके में लोगों के बीच यह चर्चा…

Industrial Accident
Industrial Accident : प्रकाश इंडस्ट्रीज में बड़ा हादसा, चैनल गिरने से तीन श्रमिक घायल

चांपा स्थित एक औद्योगिक इकाई में देर रात…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?