CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Excise Department : आबकारी विभाग ने लॉन्च किए ’मनपसंद’ और ’सेवा सुविधा’ मोबाइल एप्प, उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान सुविधा

Excise Department : आबकारी विभाग ने लॉन्च किए ’मनपसंद’ और ’सेवा सुविधा’ मोबाइल एप्प, उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान सुविधा

By Newsdesk Admin
30/09/2025
Share
Excise Department
Excise Department

सीजी भास्कर, 30 सितंबर। आबकारी विभाग ने प्रदेश में (Excise Department) देशी और विदेशी मदिरा दुकानों के संचालन को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने के लिए दो मोबाइल एप्लीकेशन — ’मनपसंद’ एवं ’सेवा सुविधा’ जारी किए हैं। इन एप्प्स का उद्देश्य उपभोक्ताओं और कर्मचारियों को आधुनिक, पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएँ उपलब्ध कराना है।

वर्तमान में जिले की पाँच मदिरा दुकानें — बैकुण्ठपुर, चरचा कॉलरी, पटना, पण्डोपारा और सोनहत संचालित हैं। इनमें से बैकुण्ठपुर और सोनहत दुकानों को अहाता सुविधा लाइसेंस प्रदान किया गया है। अहाता में उपभोक्ताओं को स्नैक्स और अल्पाहार, एयरकूल्ड (एग्जॉस्ट फैन सहित) और एसी सुविधा, स्वच्छ वातावरण तथा (Excise Department) मधुर संगीत का आनंद मिलेगा। वहीं गाना-बजाना, नृत्य, शोरगुल, उच्छृंखल व्यवहार और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंधित होगा।

पटना, पण्डोपारा और चरचा दुकानों के लिए अहाता लाइसेंस ऑनलाइन ’’पहले आओ-पहले पाओ’’ नीति पर आबकारी विभाग की वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है। (Excise Department) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने पर प्रथम अपराध पर 1,000 से 5,000 रुपए तक का जुर्माना और पुनः अपराध पर 5,000 से 10,000 रुपए तक का दंड न्यायालय द्वारा निर्धारित किया जाएगा।

जिला आबकारी अधिकारी रमेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि राज्य शासन ने प्लेसमेंट कर्मचारियों की जानकारी के लिए ’सेवा सुविधा एप्प’ विकसित किया है। इसमें पारिश्रमिक, ड्यूटी व संचार सूचना, शिकायत दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं मदिरा दुकानों में उपलब्ध ब्रांड, स्टॉक और दर सूची की जानकारी ’मनपसंद एप्प’ से मिल सकेगी। (Excise Department) इस एप्प के माध्यम से देशी व विदेशी मदिरा की बोतल, अद्धी और पाव की कीमत तथा स्टॉक की पूरी जानकारी देखी जा सकती है। इसके अलावा दुकान संबंधी शिकायत अथवा अवैध शराब की सूचना टोल-फ्री नंबर 14405 और मोबाइल नंबर +91-9424102102 पर दर्ज कराई जा सकती है। (Excise Department)

Illegal Cannabis Cultivation : डेढ़ साल से चल रही थी नशे की खेती, पुलिस की दबिश में खुला राज
भाजयुमो अध्यक्ष का आज शक्ति प्रदर्शन: बाइक रैली से होगा स्वागत, किरण सिंह देव और पवन साय रहेंगे शामिल
Chhattisgarh Paddy Procurement Model : छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
CG में डकैती की साजिश : रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने रचा प्लान, 40 करोड़ Cash और 16 Kg सोने के लिए हमला…
Ganja Seizure Chhattisgarh Odisha Border: पुलिस ने ट्रक से 7 लाख का गांजा जब्त किया, ओडिशा से एमपी ले जा रहा था ड्राइवर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?