CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुर्ग जिले के सरकारी अस्पताल में इलाज छोड़ मुर्गा पार्टी कर रहे थे डॉक्टर और स्टॉफ, देखिए वायरल वीडियो, CHMO ने कहा – जांच कर रहे, सख्त कार्रवाई होगी

दुर्ग जिले के सरकारी अस्पताल में इलाज छोड़ मुर्गा पार्टी कर रहे थे डॉक्टर और स्टॉफ, देखिए वायरल वीडियो, CHMO ने कहा – जांच कर रहे, सख्त कार्रवाई होगी

By Newsdesk Admin
05/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 05 दिसंबर। दुर्ग जिले के सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र में दरवाजा बंद कर चिकन बना मुर्गा पार्टी करने का एक विडियो जमकर वायरल हो रहा है। मामले की पतासाजी में जानकारी दी गई कि यह पूरा मामला दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक अंतर्गत कन्हारपुरी सरकारी अस्पताल पीएचसी का है। जहां अस्पताल बंद कर दोपहर भर जमकर मुर्गा भात की पार्टी हुई। इसमें डॉक्टर, प्रोग्राम मैनेजर, कम्पाउंडर सहित 13 कर्मचारियों ने फूल पार्टी का लुत्फ उठाया है।

शिकायत पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मनोज दानी ने इस मामले पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इससे पूर्व दुर्ग जिले के धमधा में दो बार शराब पार्टी और चिकन पार्टी का वीडियो सामने आया था जिसके बाद कर्मियों के निलंबन और बर्खास्त की कार्यवाही हुई थी।

https://www.facebook.com/share/r/15TFT1biCn/?mibextid=oFDknk

आपको बता दें कि सरकारी अस्पताल जहां लोग इलाज कराने पहुंचते हैं, जब इस सरकारी अस्पताल में चिकन पार्टी होने लगे, डॉक्टर केबिन में मरीज देखने की बजाय चिकन बनने लगे तो क्या कहेंगे? लेकिन ठंड मौसम में जिले के ही अस्पताल में ऐसा हुआ है। यहां डॉक्टर ही नहीं पूरा स्टाफ मुर्गा भात का लुत्फ उठाते विडियो में कैद हुआ और विडियो किसी ने वायरल भी कर दिया। विडियो बता रहा है कि मुर्गा भात कहीं बाहर से नहीं आया, बाकायदा चूल्हे में रखकर कढ़ाई में कम से कम आधे घंटे तक उसे पकाया गया और मरीज बाहर बैठे-बैठे मुर्गे की खुश्बू के साथ अस्पताल खुलने का इंतजार करते रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि उस दिन अस्पताल सेंटर सुबह 10 बजे खुला तो मरीजों को स्टाफ ने कहा कि सभी की ड्यूटी बाहर शिविर में लगे होने की वजह से आज कोई नहीं है जबकि भीतर शाम 4 बजे तक दावत का दौर चलता रहा। पीएचसी सेंटर को लगभग 12 बजे बंद कर दिया गया था।

https://www.facebook.com/share/v/19sT6th3TK/?mibextid=oFDknk

अस्पताल बंद होते ही भीतर वार्ड में मरीज के लिए लगे बेड के बगल में मुर्गा बनता रहा। दूसरे वार्ड में पत्तल और चावल रखकर 6 कर्मचारी स्वादिस्ट मुर्गे का इंताजर करते विडियो में कैद हुए जबकि पांच कर्मचारी टेबल सजाने में लगे थे। सभी ने मुर्गा भात का लुफ्त उठाया और यह मंजर वीडियो में कैद भी हो गया।

CHMO, दुर्ग डाक्टर मनोज दानी

दुर्ग सीएचएमओ मनोज दानी ने कहा कि धमधा ब्लॉक के कन्हारपुरी पीएचसी का मामला समाचार के माध्यम से संज्ञान में आया है। इसके लिए जांच कमेटी बनाई गई है, रिपोर्ट आने पर जो दोषी पाया गया सख्त कार्रवाई होगी।

जरूरी खबर : आज रात से 5 दिन देश भर में बंद रहेगा पासपोर्ट विभाग का पोर्टल
Mahasamund Bar Assault Case : युवक ने वेटर का गला दबाकर की मारपीट
पड़ोसी के doggy को आवारा कुत्ते ने काट दिया, बौखलाए पड़ोसी ने BSP इंजीनियर से की मारपीट, थाना रिपोर्ट कराने पहुंचे तो लड़की को भी मारा
‘पूजा’ नाम की लड़की से फेसबुक पर चैटिंग, जाल में फंसा युवक अब हो रहा पछतावा…
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, कांग्रेस-भाजपा आज बनाएंगे रणनीति, गरमाएंगे ये बड़े मुद्दे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?