सीजी भास्कर, 24 अक्टूबर। दुर्ग जिले में अवैध रूप से निवासरत विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए (Bangladeshi Citizen) जा रहे सत्यापन अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी नागरिक रीना अख्तर को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद भारत से डिपोर्ट कर दिया गया है। दुर्ग पुलिस की विशेष टीम ने पश्चिम बंगाल पहुंचकर इंटेलिजेंस ब्यूरो और सीमा सुरक्षा बल के साथ समन्वय स्थापित कर 23 अक्टूबर 2026 को इस निर्वासन की कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें…Geography Journal : छत्तीसगढ़ की पहली भौगोलिक शोध पत्रिका का विमोचन, शोधकर्ताओं को मिलेगा नया मंच
जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि उक्त महिला ने फर्जी तरीके से आधार कार्ड, राशन कार्ड समेत अन्य भारतीय पहचान पत्र तैयार करवा (Bangladeshi Citizen) लिए थे। पुलिस ने इन अवैध दस्तावेजों के दुरुपयोग को रोकने और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को पत्र लिखकर सभी दस्तावेजों के सत्यापन व निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें…Polio Vaccination : रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर की पहल, 956 नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध विदेशी नागरिकों की धरपकड़ और दस्तावेजों का सत्यापन अभियान केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से लगातार (Bangladeshi Citizen) जारी रहेगा। साथ ही, आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध विदेशी नागरिक अथवा फर्जी दस्तावेजों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1905 पर सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक वैधानिक कदम उठाए जा सकें।
खबरें और भी हैं…Kanker Crime : किराना दुकान पर सामान लेने पहुंचा, महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार


