CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM Modi’s Visit to West Bengal : प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में जनता से डबल इंजन सरकार बनाने की अपील

PM Modi’s Visit to West Bengal : प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में जनता से डबल इंजन सरकार बनाने की अपील

By Newsdesk Admin
20/12/2025
Share
PM Modi's Visit to West Bengal
PM Modi's Visit to West Bengal

सीजी भास्कर, 20 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दौरे (PM Modi’s Visit to West Bengal) पर पहुंच गए है, लेकिन उनका हेलीकॉप्टर लो विजिबिलिटी होने के कारण नादिया के ताहेरपुर में लैंड नहीं हो पाया, क्योंकि यही पर पीएम मोदी रैली को संबोंधित करने वाले थे।

Contents
  • ट्रेन हादसे पर जताया दुख
  • पीएम मोदी ने जनता से की अपील

इसके बाद उनका हेलीककॉप्टर कोलकाता एयरपोर्ट लैंड कराया गया। यहीं से उन्होंने वर्चुअली माध्यम से रैली को संबोधित किया। जानकारी मिली है कि मौसम काफी खराब होने के कारण वे रैली स्थल तक नहीं पहुंच पा रहे थे।

प्रधानमंत्री (PM Modi’s Visit to West Bengal) ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि मौसम सही नहीं होने के कारण कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करना पड़ा। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को नमन किया और कहा कि वंदे मातरम् ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष का मंत्र था। उन्होंने आगे कहा, “वंदे मातरम् को राष्ट्र निर्माण का मंत्र बनाना है।”

ट्रेन हादसे पर जताया दुख

पीएम मोदी ने अपने संबोधित में बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं का भी जिक्र किया है, ये वही कार्यकर्ता है, जो इस रैली में शामिल होने के लिए पहुंच रहे थे, लेकिन ट्रेन हादसे में उनकी मौत हो गई। इसके लिए उन्होंने गहरा दुख जताया है और परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमाना की केंद्र सरकार देश के नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। उनका आगे कहना है कि जीएसटी ने बंगाल समेत पूरे भारत के लोगों को बड़ी राहत देने का काम किया गया है। इस वजह से दुर्गा पूजा और अन्य त्योहारों के समय भारत के नागरिकों को काफी लाभ पहुंचा है।

पीएम मोदी ने जनता से की अपील

पीएम मोदी (PM Modi’s Visit to West Bengal) ने गांग नदी का जिक्र करते हुए कहा कि वह बिहार से बहती हुई बंगाल तक पहुंचती है और बिहार भी बंगाल को रास्ता दिखा रहा है। उन्होंने बताया कि किसी भी हालत में बंगाल को जंगलराज से फ्री करना होगा और यह बात हर उम्र के लोग कर रहे हैं। उन्होंने जनता से आगे कहा कि राज्य में कई विकास परियोजनाए प्रदेश सरकार की वजह से नहीं हो पा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि अगर टीएमसी बीजेपी को रोकना चाहती है तो रोके, लेकिन अपने राजनीतिक फायदे के लिए विकास को रोकने की बात समझ से परे लग रही है। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की है वे एक बार प्रदेश में बीजेपी को एक मौका दें और डबल इंजन की सरकार बनने दें। इस दौरान उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार राज्य के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबंद्ध रहेगी।

कानपुर पुलिस की किरकिरी, हेयर ट्रांसप्लांट कांड की आरोपी डॉ. अनुष्का तिवारी ने किया सरेंडर
FASTag Annual Pass: फास्‍टैग अकाउंट में कैसे एक्टिव होगा ₹3000 वाला एनुअल पास? जानिए प्रॉसेस, वैलिडिटी और सबकुछ
जनसंचार की राष्ट्रीय पहचान बने डॉ शाहिद अली, देहरादून में Dr Shahid Ali National Award से सम्मानित
पति को करंट देकर मारने मामले में हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, केमिस्ट्री प्रोफेसर पत्नी ने विश्लेषण कर जजों को चौंकाया
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सख्त बदलाव: अब मौके पर होगा रजिस्ट्रेशन, बायोमेट्रिक से होगी हाजिरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Death Case
Raipur Family Death Case : कारोबारी परिवार के पांच लोगों की मौत

Raipur Family Death Case

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक को लेकर पत्नी का अल्टीमेटम, बिना अनुमति इलाज में हस्तक्षेप न करने की मांग

सीजी भास्कर, 18 जुलाई।जंतर-मंतर पर 20 दिनों से…

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद जंतर-मंतर पर तेज हुआ आंदोलन, अभिजीत दीपके अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे

सीजी भास्कर, 18 जुलाई।जंतर-मंतर से पर्यावरण एवं सामाजिक…

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर सियासत तेज, AAP ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल…

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, बिलासपुर-जांजगीर जलमग्न: हाईवे बंद, ट्रेनें रद्द, हजारों लोग प्रभावित

छत्तीसगढ़ में मानसून के दोबारा सक्रिय होने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?