CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने वाले युवक पर गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप, दोनों ने साथ में खाया था जहर, प्रेमिका की मौत, जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा रजत

स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने वाले युवक पर गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप, दोनों ने साथ में खाया था जहर, प्रेमिका की मौत, जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा रजत

By Newsdesk Admin
11/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 फरवरी। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार जब गुरुकुल नारसन पुलिस चौकी के निकट दो वर्ष पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, उस वक्त पुरकाजी थाना क्षेत्र के बच्चा बस्ती गांव निवासी रजत व उसके साथी नीशू ने कड़ाके की ठंड में घायल ऋषभ पंत को अस्पताल पहुंचने में मदद की थी। ऋषभ पंत की मदद करने वाला रजत आज खुद जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। प्यार में नाकाम होने पर उसने अपनी प्रेमिका के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की है।

आपको बता दें कि अलग-अलग बिरादरी से होने के कारण परिवारों के विरोध के चलते प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। युवती की मौत हो गई जबकि प्रेमी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। युवती की मां ने युवक पर बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। युवक वही है जिसने क्रिकेटर ऋषभ पंत की सड़क हादसे में मदद की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाने वाले प्रेमी युगल ने एक साथ जहर का सेवन कर लिया। प्रेमिका की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि प्रेमी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। अलग-अलग बिरादरी के होने के कारण दोनों ने तीन दिन पहले यह आत्मघाती कदम उठाया था। वहीं युवती की मां ने आज बेटी की मौत के बाद युवक पर बेटी को घर से उठाकर ले जाकर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि दोनों ने प्रेम में नाकाम होने पर एक साथ जहर का सेवन किया था। पुरकाजी थाना क्षेत्र के बुच्चा बस्ती गांव निवासी 21 वर्षीय युवती मनु कश्यप पुत्री संतराम व 25 वर्षीय अनुसूचित समाज के रजत पुत्र सुशील में पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अलग-अलग जाति के होने के कारण दोनों के स्वजन को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और दोनों के परिजन ने प्रेमी युगल का अलग-अलग जगह रिश्ता तय कर दिया था। युवती की मार्च में शादी होनी थी लेकिन प्रेमी युगल को स्वजन की यह बात नागवार लगी और दोनों ने साथ मरने की कसम खाई। रविवार शाम चार बजे दोनों घर से निकले और जंगल में जाकर ईख के खेत में एक साथ जहर को सेवन कर लिया। शाम पांच बजे किसी ग्रामीण ने दोनों को तड़पता देखकर स्वजन को जानकारी दी। दोनों के परिजनों ने पुलिस को सूचना देने की बजाय रुड़की स्थित झबरेड़ा में प्रज्ञा अस्पताल में भर्ती करा दिया। आज तड़के चार बजे प्रेमिका का मौत हो गई जबकि प्रेमी का इसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वजन युवती के शव को अस्पताल से लेकर गांव आ गए। इस बीच किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी।

पुरकाजी थाना प्रभारी जयवीर सिंह गांव पहुंचे और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन दिन पहले दोनों ने ईख खेत में जाकर जहर का सेवन किया था। युवती की मौत हो गई है। युवती की मां ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है, जिसमें बेटी को घर से उठाकर ले जाकर जहर देकर मारने का आरोप युवक पर लगाया है। अभी युवक का इलाज चल रहा है। उसके ठीक होने पर ही आगे की जांच की जाएगी। अगर युवक के स्वजन तहरीर देते हैं तो उसकी भी जांच कराई जाएगी। युवक लिब्बरहेडी स्थित मिल में काम करता है और 12वीं पास है जबकि युवती ने आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।

Randeep Hooda Pregnancy: शादी की दूसरी सालगिरह पर कपल ने दी खुशखबरी, “नन्हा मेहमान आने वाला है”
West Bengal Voter List Deletion: भवानीपुर में नंदीग्राम से चार गुना ज्यादा नाम कटे, SIR आंकड़ों से सियासी तापमान चढ़ा
Teacher Suspension Chhattisgarh : पाटन ब्लॉक के दो शिक्षक गंभीर कदाचार और लापरवाही के आरोप में निलंबित
Operation Sindoor: प्रशांत किशोर का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बड़ा बयान, बोले- ‘सरकार को अब…’
यूपी के पिछड़े इलाकों में विकास की हकीकत परखेगी योगी सरकार, इन अफसरों को दी गई खास जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress OBC Department : जनगणना 2027 को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में आज कांग्रेस की अहम बैठक
Congress OBC Department : जनगणना 2027 को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में आज कांग्रेस की अहम बैठक

जनगणना 2027 के मामले में कांग्रेस (Congress OBC…

AI Cost : AI से काम आसान, लेकिन कंपनियों की बढ़ी लागत, एक कर्मचारी पर 7 लाख तक खर्च
AI Cost : AI से काम आसान, लेकिन कंपनियों की बढ़ी लागत, एक कर्मचारी पर 7 लाख तक खर्च

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल कंपनियों (…

Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम
Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम

सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर बोल…

GPM Soldiers
GPM Soldiers : जीपीएम में वीर सैनिकों के सम्मान में गूंजा राष्ट्रप्रेम, 35 से अधिक जवानों का हुआ सम्मान

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर…

National Gaurav Award
National Gaurav Award : गौरेला की शिखा सिंह को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, शिक्षा से महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण तक किए उल्लेखनीय काम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की समाजसेवी और शिक्षाविद् शिखा सिंह…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?