सीजी भास्कर, 26 नवम्बर । कोरबा में अवैध सट्टे के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पुराना बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर सट्टा-पट्टी लिखकर सट्टा खिला रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिश दी और सात लोगों को पकड़ा। (Korba Betting Racket)
आरोपियों के पास से 1,350 रुपये नकद जब्त : Korba Betting Racket
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 1,350 रुपये नकद, सट्टा-पट्टी लिखी डायरियां, रजिस्टर, कॉपियां, पेन और मोबाइल में मौजूद सट्टे से जुड़े स्क्रीनशॉट जब्त किए हैं।
यह भी पढ़ें : Mahadev App : सट्टे के जाल में किसकी रही भूमिका, नए आरोप पत्र के बाद कई नाम फिर चर्चा में

अवैध सट्टा और जुआ गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी
पुलिस ने सभी सात आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध सट्टा और जुआ गतिविधियों के खिलाफ अभियान (Korba Betting Racket ) आगे भी जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें : Mahadev App : सट्टे के जाल में किसकी रही भूमिका, नए आरोप पत्र के बाद कई नाम फिर चर्चा में
ख़बरें और भी हैं : Online Betting Scam 2025 : आनलाइन सट्टेबाजी में ईडी ने 307 करोड़ की संपत्ति जब्त की


