सीजी भास्कर, 27 नवम्बर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात लूट और झपटमारी की तीन वारदातों को अंजाम देने वाले पांच नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों ने चाकू दिखाकर राहगीरों से मोबाइल और नकदी लूटी थी। पुलिस ने सभी को पकड़कर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया। (Bilaspur Crime Case)
यह भी पढ़ें : Get rich overnight plan : ATM मशीन तोड़कर रातों-रात अमीर बनने का प्लान फेल
चाकू दिखाकर राहगीरों से मोबाइल और नकदी लूटने का आरोप : Bilaspur Crime Case
पुलिस के मुताबिक, 24 नवंबर की रात करीब 3 बजे कुम्हारपारा में स्कूटी सवार दो नाबालिगों ने अक्षय कुमार का रास्ता रोककर चाकू दिखाया और उनका सामान लूट लिया।
इसके बाद आरोपियों ने तालापारा के नवजीवन अस्पताल के पास एक युवक से मोबाइल और 900 रुपये लूटे। करीब आधे घंटे बाद मंगला चौक बाइपास रोड पर एक अन्य राहगीर के साथ झपटमारी की वारदात की।
यह भी पढ़ें : Fake Silver Loot Case : सराफा कारोबारी के 86 किलो चांदी की लूट की झूठी कहानी से खुला ऑनलाइन सट्टे का राज

CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान की
तीनों घटनाओं की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके आधार पर पांचों नाबालिगों को पकड़ा गया।
पूछताछ में सामने आया कि दो नाबालिग स्कूटी से वारदात करने पहुंचते थे, जबकि बाकी तीन आसपास पैदल रहकर उनकी मदद करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट, झपटमारी और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें : Janjgir-Champa Crime : कांग्रेसी नेता के घर देर रात अंधाधुंध फायरिंग, बेटे की मौत
ख़बरें और भी हैं :Raipur AIIMS Clerk Loot Case: रायपुर में एम्स क्लर्क से लिफ्ट लेकर लूट, आरोपी चाकू के साथ गिरफ्तार


