सीजी भास्कर, 26 नवम्बर । रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीली सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से प्रतिबंधित ONEREX सिरप की 26 शीशियां बरामद की हैं। (Illegal Cough Syrup Seizure)
यह भी पढ़ें : Raigarh Drug Disposal : रायगढ़ में 2 करोड़ से ज्यादा का गांजा-नशीली दवाएं नष्ट
घरघोड़ा-लैलूंगा रोड पर ग्राहक तलाश रहे थे आरोपी : Illegal Cough Syrup Seizure
पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक घरघोड़ा-लैलूंगा रोड स्थित ढोरम बाईपास तिराहे के पास सिरप बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। आरोपियों की पहचान कन्हैया यादव और तेज राम यादव के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : Jaunpur Drug Supply : रायपुर के नशीली दवाओं के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जौनपुर से 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी
पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें : Assam Police Cough Syrup Seizure : 21,600 कफ सिरप की बोतलें जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
ख़बरें और भी हैं :Codeine Syrup : नशीली सिरप की बिक्री से पहले पुलिस ने दबोचा आरोपी, बैग से मिली सैकड़ों शीशियां


