सीजी भास्कर, 21 अगस्त : छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक कलाकारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 (Lok Kalakar Protsahan Yojana) संचालित की जा रही है। योजना के तहत पात्र कलाकारों को हर साल 12 हजार से 24 हजार रुपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
इन लोक कलाकारों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना (Lok Kalakar Protsahan Yojana) के तहत नृत्य, संगीत, लोकनाट्य, लोकगाथा, गीतकार, वाद्ययंत्र वादन, शिल्प, पारंपरिक पाख और सौंदर्य कला सहित विभिन्न लोक एवं पारंपरिक विधाओं से जुड़े कलाकार आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh IFS Transfer: वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 IFS अफसरों के तबादले
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की वार्षिक आय 96 हजार रुपए से कम होना जरूरी है। इसके साथ ही कलाकार का चिन्हारी पोर्टल पर कलाकार के रूप में पंजीयन होना चाहिए। वैध आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना भी अनिवार्य है।
आवेदन के साथ लगाने होंगे ये दस्तावेज
आवेदन के साथ तहसीलदार या सक्षम अधिकारी द्वारा जारी चालू वर्ष का आय प्रमाण पत्र लगाना होगा। इसमें वार्षिक आय 96 हजार रुपए से कम दर्शाई गई होनी चाहिए। इसके अलावा चिन्हारी पोर्टल पर कलाकार पंजीयन की प्रति, छत्तीसगढ़ मूल निवासी प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की प्रति देनी होगी।
यह भी पढ़ें : Pradeep Mishra Controversy: प्रदीप मिश्रा के बयान पर कांग्रेस नेता अजय साहू की विवादित पोस्ट, सोशल मीडिया पर बवाल
आवेदक को बैंक पासबुक की प्रति भी लगानी होगी, जिसमें खाता क्रमांक और आईएफएससी कोड स्पष्ट रूप से दर्ज हो। इसके साथ कला-विधा से संबंधित प्रमाण-पत्र, प्रस्तुति का प्रमाण, फोटो या उपलब्ध अन्य संबंधित दस्तावेज भी संलग्न करने होंगे। सभी दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां आवेदन के साथ लगाना जरूरी है।
31 अगस्त तक भेजना होगा आवेदन
मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना (Lok Kalakar Protsahan Yojana) के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरना होगा। आवश्यक दस्तावेजों के साथ पूरा आवेदन पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से संचालक, संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय, मल्टीलेवल पार्किंग, द्वितीय तल, सेक्टर-24, नवा रायपुर, अटल नगर, छत्तीसगढ़ के पते पर भेजना होगा।
यह भी पढ़ें : ED Raid Chhattisgarh: 7 ठिकानों पर छापा, कैश-ज्वेलरी और लेनदेन के दस्तावेज खंगाले
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है। इच्छुक और पात्र पारंपरिक लोक कलाकार निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना की पात्रता, शर्तों और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय की आधिकारिक सूचना में देखी जा सकती है।
खबरें और भी हैं : Onion Price Hike : चार दिन में प्याज 25 से 45 रुपये किलो, दक्षिण की बढ़ी मांग ने बिगाड़ा बाजार




