CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rustam Sarang Weightlifter : अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर रुस्तम सारंग को खेल विभाग में सहायक संचालक की जिम्मेदारी

Rustam Sarang Weightlifter : अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर रुस्तम सारंग को खेल विभाग में सहायक संचालक की जिम्मेदारी

By Newsdesk Admin
07/03/2026
Share

सीजी भास्कर, 07 मार्च। छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर Rustam Sarang को खेल एवं युवा कल्याण विभाग में प्रतिनियुक्ति देते हुए सहायक संचालक के पद की जिम्मेदारी (Rustam Sarang Weightlifter) सौंपी गई है। इस अवसर पर सारंग ने छत्तीसगढ़ शासन और उपमुख्यमंत्री व खेल मंत्री Arun Sao के प्रति आभार व्यक्त किया।

Contents
  • उपलब्धियों से भरा रहा खेल करियर
  • पुलिस सेवा से खेल प्रशासन तक

रुस्तम सारंग की खेल उपलब्धियों और अनुभव को देखते हुए राज्य शासन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। लंबे समय से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की मांग थी कि उनके अनुभव का लाभ प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को मिलना चाहिए।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद रुस्तम सारंग ने कहा कि वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने और उन्हें खेल गतिविधियों से जोड़ने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों से अन्य दायित्वों के कारण वे प्रशिक्षण गतिविधियों से दूर थे, जिससे कई युवा खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण लेने में कठिनाई हो रही थी। अब वे फिर से खेल प्रशिक्षण को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने पर काम करेंगे।

उपलब्धियों से भरा रहा खेल करियर

रुस्तम सारंग का खेल करियर कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों से भरा (Rustam Sarang Weightlifter) रहा है। वर्ष 2005 में उन्होंने जूनियर एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई और छत्तीसगढ़ के पहले अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर बने। इसके बाद 2006 सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक और 2007 गुवाहाटी नेशनल गेम्स में रजत पदक हासिल किया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने 2009 मलेशिया, 2011 दक्षिण अफ्रीका और 2012 समोआ में आयोजित कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। वहीं 2011 पेरिस और 2014 कजाखस्तान में आयोजित वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया।

राष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने कई जूनियर और सीनियर चैंपियनशिप तथा 2015 केरल नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। खेलों में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शहीद कौशल यादव खेल पुरस्कार, शहीद राजीव पांडेय खेल पुरस्कार और गुंडाधुर सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

पुलिस सेवा से खेल प्रशासन तक

रुस्तम सारंग छत्तीसगढ़ पुलिस में डीएसपी पद पर भी पदस्थ (Rustam Sarang Weightlifter) रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने Sports Authority of India के पटियाला केंद्र से स्पोर्ट्स कोचिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया और कई युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया। हाल ही में उन्होंने सक्रिय खेल से संन्यास की घोषणा की थी।

अब खेल एवं युवा कल्याण विभाग में सहायक संचालक के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे प्रदेश के खिलाड़ियों को नई दिशा और बेहतर प्रशिक्षण देने की उम्मीद जताई जा रही है।

Jal Jeevan Mission Scam : मल्टी विलेज स्कीम में पाइप बदलकर करोड़ों का खेल, तीन करोड़ से अधिक नुकसान का आरोप
Sub Engineer Recruitment Controversy: 67 इंजीनियरों को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत, राज्य सरकार से मांगा जवाब
“वन नेशन वन इलेक्शन” पर अधिवक्ता संघ ने दिया समर्थन, वकीलों से घिरे विधायक रिकेश सेन का फौरी एक्शन
Disaster mock drill at railway station : NDRF और रेलवे टीम ने किया रेस्क्यू अभ्यास, सुशासन तिहार में अधिकारी बस से पहुंचे शिविर
Jashpur Coin Payment Story : बोरी भर सिक्के लेकर पहुंचा किसान, 10-10 के सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, दिवाली पर पूरा हुआ सालों पुराना सपना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Gang Rape Case Verdict
Raigarh Gang Rape Case Verdict : रायगढ़ गैंगरेप मामले में 6 आरोपियों को सजा, 2 को उम्रकैद और 4 को 20-20 साल का कारावास

Raigarh Gang Rape Case Verdict :मामले में दो…

BSP Scrap Theft CBI Probe
BSP Scrap Theft CBI Probe : BSP में 114 करोड़ की लोहा चोरी का मामला गरमाया, CBI जांच को सरकार की मंजूरी

BSP Scrap Theft CBI Probe : CBI जांच…

Bilaspur Viral Knife Video
Bilaspur Viral Knife Video : चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, सड़क पर शराब पीने का वीडियो भी सामने आया

Bilaspur Viral Knife Video : पुलिस के अनुसार…

Bilaspur Loan Dispute Attack
Bilaspur Loan Dispute Attack : ₹6 हजार की उधारी पर ₹18 हजार ब्याज का विवाद, दंपती पर गला काटने के आरोप

Bilaspur Loan Dispute Attack : पुलिस के मुताबिक…

Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की
Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की

भिलाई नगर, 29 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?