CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Hostel Superintendent Alcohol Case : हॉस्टल में शराब सेवन कर आने पर अब अधीक्षकों की खैर नहीं, एफआईआर के साथ-साथ हो जाएंगे बर्खास्त

Hostel Superintendent Alcohol Case : हॉस्टल में शराब सेवन कर आने पर अब अधीक्षकों की खैर नहीं, एफआईआर के साथ-साथ हो जाएंगे बर्खास्त

By Newsdesk Admin
30/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 मई| जशपुरनगर जिले में संचालित (आश्रम छात्रावास) व्यवस्था को सुदृढ़ और अनुशासित बनाए रखने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित एकलव्य, आश्रम एवं छात्रावासों के (हॉस्टल अधीक्षकों) की समीक्षा (Hostel Superintendent Alcohol Case)  बैठक ली।

बैठक की शुरुआत में कलेक्टर ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों की समीक्षा की और निर्देश दिया कि कमज़ोर बच्चों पर विशेष ध्यान देकर रिजल्ट सुधारें। उन्होंने कहा कि मंडल संयोजकों को केवल बैठकर काम नहीं करना है, बल्कि आश्रमों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारनी होंगी।

कलेक्टर ने सख्त चेतावनी दी कि (हॉस्टल परिसर) में अधीक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान कोई भी अधीक्षक अनुपस्थित पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से उन्होंने बालिका छात्रावासों की सुरक्षा पर ज़ोर देते हुए कहा कि किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

सबसे कड़ा निर्देश यह दिया गया कि यदि किसी अधीक्षक या कर्मचारी को छात्रावास परिसर में (शराब सेवन) करते पाया गया तो उस पर एफआईआर दर्ज कर बर्खास्त (Hostel Superintendent Alcohol Case) किया जाएगा। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि ऐसे मामलों में संबंधित अधीक्षक स्वयं जिम्मेदार होंगे।

उन्होंने निर्देशित किया कि बच्चों को छुट्टियों में भेजते समय केवल माता-पिता के साथ ही भेजें, किसी भी अनजान व्यक्ति को नहीं सौंपा जाएगा। आश्रमों में भोजन की गुणवत्ता, बच्चों के वस्त्रों की सफाई, योग, खेलकूद और दैनिक दिनचर्या की आदतों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर ने कहा कि स्कूल खुलने से पूर्व 8 से 14 जून तक छात्रावासों में साफ-सफाई अभियान और बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सभी आश्रमों में (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) सिस्टम लगवाने और जल संरक्षण पर कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में डिप्टी कलेक्टर हरि ओम द्विवेदी, सहायक आयुक्त संजय सिंह, मंडल संयोजक एवं विभिन्न छात्रावासों के अधीक्षक उपस्थित रहे।

प्रोफेसर अशोक सिंह कुलपति पद से हटाए गए, डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह सरगुजा यूनिवर्सिटी के होंगे नये कुलपति, राजभवन से आदेश जारी
ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े 5 करोड़ की लूट, कट्टे की नोक पर 8 किलो सोना लूट फरार हो गए बदमाश, नाकेबंदी पर भी कोई सुराग नहीं
VBG Ramji Scheme :  केंद्रीय टीम ने कबीरधाम में परखी 125 दिन रोजगार योजना की जमीनी हकीकत
CAG Report : पंचायतों की व्यवस्था पर लेखा जांच का बड़ा खुलासा, रिपोर्ट में सामने आईं कई गंभीर कमियां
Body of woman exhumed on dowry harassment charges : मायके पक्ष बोला- मारपीट कर की हत्या, पति ने बीमारी से मौत बताई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Diesel Theft
Diesel Theft : रायगढ़ में हाईवे पर डीजल चोरी का खुलासा, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे आरोपी

रायगढ़ में हाईवे किनारे खड़े ट्रेलरों से डीजल…

Salon Theft
Salon Theft : रायपुर के सैलून से लाखों का सामान गायब, हावड़ा पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रायपुर के फाफाडीह चौक स्थित सैलून से लाखों…

Bilaspur Crime : नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur Crime : नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

अश्लील वीडियो वायरल (Bilaspur Crime) कर ब्लैकमेल और…

Leopard Sightings
Leopard Sightings : खैरागढ़ में मंदिर के पास तेंदुआ दिखने से बढ़ी चिंता, औंधी के जंगल में बाघ की तलाश तेज

राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ इलाके में जंगल से…

Stray Cattle
Stray Cattle : आवारा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों का अनोखा विरोध, कहीं कलेक्ट्रेट तो कहीं दफ्तर पहुंचाकर सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ में आवारा मवेशियों की समस्या अब गांवों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?