सीजी भास्कर, 13 नवम्बर । कोरबा जिले के भलपरी गांव के श्मशान घाट में गुरुवार को 20 से 25 साल के अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से बोरैक्स यानी सुहागा जैसा पदार्थ और पानी के पाउच मिले हैं। (Youth Body Found in Cremation Ground)
यह भी पढ़ें :
शुरुआती जांच में जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मुताबिक, युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मृतक ने काले रंग की टी-शर्ट और जींस पहनी हुई थी। शुरुआती जांच में जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की असली वजह (Youth Body Found in Cremation Ground) पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
यह भी पढ़ें :

घटनास्थल से बोरैक्स जैसा पदार्थ और पानी के पाउच बरामद
मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए जरूरी साक्ष्य (Youth Body Found in Cremation Ground) जुटाए और मिले पदार्थों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शव कक्ष में रखवाया है।
यह भी पढ़ें :
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच : Youth Body Found in Cremation Ground
युवक की पहचान के लिए आसपास के गांवों में मुनादी कराई गई है और जिले के सभी थाना-चौकियों को सूचना भेजी गई है। पुलिस सोशल मीडिया के जरिए भी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या समेत अन्य पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें :
ख़बरें और भी हैं :


