सीजी भास्कर, 13 नवम्बर । जांजगीर-चांपा जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने जा रही है। खरीदी के दौरान किसानों को परेशानी न हो और केंद्रों में व्यवस्था सुचारू रहे, इसे लेकर भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ और डॉ. अंबेडकर विचारधारा युवा संगठन ने जिला प्रशासन को 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है। (Paddy Procurement Monitoring Demand)
किसानों को समान रूप से बारदाना उपलब्ध कराने की मांग
भीम रेजिमेंट के संभाग अध्यक्ष दीपक मनहर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बारदाना वितरण, टोकन व्यवस्था, धान की तौल और हमाली से जुड़ी समस्याएं उठाई गई हैं। संगठन का आरोप (Paddy Procurement Monitoring Demand) है कि हर साल खरीदी के दौरान बारदाना वितरण में भेदभाव और अवैध वसूली की शिकायतें सामने आती हैं। उन्होंने सभी किसानों को समान रूप से बारदाना उपलब्ध कराने की मांग की है।

टोकन जारी करने में कथित अवैध वसूली पर निगरानी की मांग
संगठन ने टोकन जारी करने के नाम पर अतिरिक्त राशि लेने और नियमों के विपरीत टोकन जारी करने की शिकायतों पर निगरानी रखने की बात कही है। साथ ही शासन द्वारा निर्धारित वजन के अनुसार ही धान की तौल कराने और किसानों से अतिरिक्त धान नहीं लेने की मांग की है।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि किसानों से तौल और हमाली का काम नहीं कराया जाना चाहिए। इसके लिए मंडी समितियों को निर्धारित बजट का उचित उपयोग करने की मांग रखी गई है।
यह भी पढ़ें :Digital Farming : मोबाइल की एक क्लिक ने बदल दी खेती की तस्वीर, किसान का अनुभव सुन सब हैरान
छह सूत्रीय मांगों पर जिला प्रशासन से कार्रवाई की अपील
इसके अलावा जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में निगरानी समिति गठित करने और प्रत्येक समिति में दो सदस्यों को शामिल करने का सुझाव दिया गया है। किसानों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग (Paddy Procurement Monitoring Demand) भी उठाई गई है।
संगठन ने प्रशासन से धान खरीदी शुरू होने से पहले इन मांगों पर विचार कर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें :Digital Farming : मोबाइल की एक क्लिक ने बदल दी खेती की तस्वीर, किसान का अनुभव सुन सब हैरान
ख़बरें और भी हैं :Paddy Procurement System : पारदर्शी धान खरीदी से बदली किसानों की तस्वीर, सरगुजा में व्यवस्था बनी भरोसे की मिसाल


