CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dantewada Wife Murder : चरित्र पर शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या

Dantewada Wife Murder : चरित्र पर शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या

By Newsdesk Admin
23/07/2026
Share
Dantewada Wife Murder
Dantewada Wife Murder

सीजी भास्कर, 23 जुलाई। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पत्नी के चरित्र पर शक के चलते एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने पहले पत्नी को शराब पिलाई और फिर घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से उसका गला काटकर सिर धड़ से अलग कर दिया। वारदात के बाद उसने शव को घर के पीछे फेंक दिया और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। (Dantewada Wife Murder)

यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोंदपाल गांव की है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय झुमकी कुंजाम के रूप में हुई है। वह अपने पति लक्ष्मण कुंजाम के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण पूर्व सरपंच भी रह चुका है। पिछले कुछ महीनों से दोनों दंतेवाड़ा के कतियाररास इलाके में रह रहे थे।

यह भी पढ़ें : Raipur woman murder : शक बना हत्या की वजह, 48 घंटे में आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

Dantewada Wife Murder
Dantewada Wife Murder : चरित्र पर शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या

 

चरित्र पर शक बना हत्या की वजह : Dantewada Wife Murder

पुलिस के अनुसार पति को लंबे समय से पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। 17 जुलाई को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। उस समय आरोपी शराब के नशे में था। विवाद बढ़ने पर उसने चाकू से पत्नी पर हमला कर गला काट दिया और शव को घर के पीछे फेंककर फरार हो गया।

करीब छह दिनों तक महिला का शव घर के पीछे पड़ा रहा। शव सड़ने से उसमें कीड़े पड़ गए और आसपास दुर्गंध फैलने लगी। बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें : Husband Attempts to Burn Wife Alive : चरित्र संदेह में वारदात, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

जांच के दौरान पुलिस का संदेह सबसे पहले पति पर गया, क्योंकि घटना के बाद से वह गांव से गायब था। तलाश के बाद पुलिस ने उसे गांव से ही हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है।

जानकारी के अनुसार लक्ष्मण कुंजाम की पहली पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी और उससे उसके चार बच्चे हैं। पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उसने झुमकी कुंजाम से दूसरी शादी की थी। घटना के समय बच्चे घर में मौजूद नहीं थे। महिला के परिजनों ने भी मामले में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन ने बताया कि महिला की हत्या उसके पति ने ही की है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : चरित्र पर शक में पति ने पत्नी की हत्या की, सिर काटकर गांव में घूमता रहा

ख़बरें और भी हैं :Husband Attempts to Burn Wife Alive : चरित्र संदेह में वारदात, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Yoga Day Event Controversy in Bemetara : नाराज हुए विधायक ईश्वर साहू, मंच छोड़कर चले गए
Petrol Price : बढ़ती कीमतों पर फिर गरमाई सियासत, पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार से पूछे कई सवाल
Registry Charges : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, महिलाओं को रजिस्ट्री शुल्क में मिलेगी 50% छूट
Chhattisgarh Panchayat Secretary Suspension : पंचायत सचिव निलंबित, अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई
Bihan Products Market Response : बाजार ने दी मेहनत को पहचान, बिहान महिला समूहों के उत्पादों पर उमड़ा खरीदारों का भरोसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Katghora Bypass Accident
Katghora Bypass Accident : कटघोरा बाइपास पर पेड़ से टकराया तेज रफ्तार 407 वाहन, टक्कर के बाद लगी आग; चालक ने कूदकर बचाई जान

जिले के कटघोरा बाइपास पर रविवार देर रात…

Dhimrapur Road Raigarh
Dhimrapur Road Raigarh : ढिमरापुर रोड की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क नहीं सुधरी तो चक्काजाम की चेतावनी

ढिमरापुर रोड की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस…

Raipur Ganeshotsav Preparations
Raipur Ganeshotsav Preparations : रायपुर में गणेशोत्सव की तैयारियों में देरी, विसर्जन कुंड का काम धीमा मिलने पर अफसरों ने जताई नाराजगी

गणेशोत्सव से पहले राजधानी रायपुर में तैयारियां तेज…

Jhiram Ghati Case
Jhiram Ghati Case : झीरम घाटी मामले में CM साय का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झीरम घाटी नरसंहार मामले…

Dhamdha Cattle Smuggling
Dhamdha Cattle Smuggling : धमधा में मवेशियों से भरा वाहन पकड़ा, तिरपाल से ढककर ले जा रहे थे 15 पशु, दो आरोपी गिरफ्तार

धमधा पुलिस ने मवेशियों के अवैध परिवहन के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?