CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BJP जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया पर FIR के आदेश:कांग्रेस नेता राजीव अग्रवाल समेत 6 पर भी केस दर्ज होगा; जमीन फर्जीवाड़ा मामले में फैसला

BJP जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया पर FIR के आदेश:कांग्रेस नेता राजीव अग्रवाल समेत 6 पर भी केस दर्ज होगा; जमीन फर्जीवाड़ा मामले में फैसला

By Newsdesk Admin
23/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 जून |

सरगुजा में 2 बहनों की कीमती जमीन का एग्रीमेंट एक करोड़ 75 लाख में करके मात्र 40 लाख में बेच दी गई। इस मामले में अंबिकापुर सीजेएम ने आरोपियों पर FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जमीन फर्जीवाड़े में कांग्रेस के जिला महामंत्री राजीव अग्रवाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, एक एडवोकेट सहित 7 लोग शामिल हैं।

मामले की सुनवाई करते हुए अंबिकापुर सीजेएम कोर्ट ने अंबिकापुर थाना प्रभारी को 2 सप्ताह में FIR दर्ज करने और जांच के आदेश दिए हैं।

अंबिकापुर भगवानपुर निवासी चंद्रमणी कुशवाहा और भैयाथान निवासी कलावती कुशवाहा दोनों ने एडवोकेट के माध्यम से CJM न्यायालय में फर्जीवाड़े को लेकर परिवाद पेश किया था। परिवाद में बताया गया कि दोनों बहनें अनपढ़ हैं और गृहिणी हैं।

उनकी भगवानपुर स्थित पैतृक भूमि, रकबा 2.870 हेक्टेयर के राजस्व अभिलेखों में भाई रघुवर कुशवाहा और छतरू कुशवाहा का नाम दर्ज था।

एडवोकेट ने कराया एग्रीमेंट

दोनों बहनों ने राजस्व अभिलेखों में नाम चढ़वाने और बंटवारे के लिए एडवोकेट दिनेश कुमार सिंह से संपर्क किया। दोनों के भाई बंटवारे के लिए सहमत नहीं थे। एडवोकेट दिनेश सिंह पर विश्वास करते हुए उन्होंने सभी दस्तावेज उन्हें सौंप दिए।

सुनवाई के बीच दिनेश सिंह ने दोनों महिलाओं को झांसा दिया कि उन्हें जमीन मिलना मुश्किल है। इसलिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति के नाम पर वे जमीनों का एग्रीमेंट कर दें। एडवोकेट ने दोनों को बुलाकर उनके हिस्से की सम्पूर्ण भूमि का विक्रय एग्रीमेंट राजीव अग्रवाल के नाम पर एक करोड़ 75 लाख रुपए में कराया।

दोनों बहनों को नहीं किया गया भुगतान

एडवोकेट ने दोनों बहनों को दोबारा बुलाकर एक भूमि बिक्रीनामा एग्रीमेंट 21 नवंबर 2016 को उपपंजीयक कार्यालय अंबिकापुर में कराया। यह एग्रीमेंट 1,13,00,000 रुपए में हुआ है। इसमें 5,50,000 रुपए की राशि देना लिखा गया। राशि की पावती के रूप में इसी एग्रीमेंट को माना गया है। जबकि दोनों को मात्र 50,000 रुपए की राशि एग्रीमेंट के समय प्रदान की गई है।

एग्रीमेंट के दौरान चेक से राशि का भुगतान किया जाना था, लेकिन कोई भुगतान चेक से नहीं किया गया। एग्रीमेंट में भारत सिंह सिसोदिया, रविकांत सिंह, नीरज प्रकाश पांडेय, राजेश सिंह, और नीलेश सिंह ने बतौर गवाह हस्ताक्षर किया है।

जमीन बेचने पर मिले 40 लाख रुपए

आवेदक चंद्रमणि कुशवाहा से 25 सितंबर 2017 को भारत सिंह सिसोदिया, नीरज प्रकाश पांडेय, राजेश सिंह, और नीलेश सिंह ने दो प्लॉट खरीदे। दो प्लाटों की कीमत 11 लाख 50 हजार रुपए चेक से भुगतान किया गया।

इसी तिथि को कलावती कुशवाहा से चारों ने तीन प्लॉट की रजिस्ट्री कराई, जिसकी राशि 10 लाख 8 हजार रुपए चेक के माध्यम से भुगतान किया गया।

तीसरा बिक्रीनामा फिर से चारों के द्वारा चंद्रमणि कुशवाहा से किया गया, जिसमें खसरा नंबर 44/1 रकबा 0.07 आरे की भूमि का 10 लाख 8 हजार रुपए में किया गया, लेकिन भुगतान मात्र 3 लाख किया गया।

एक अन्य एग्रीमेंट होने पर खुलासा

दोनों महिलाओं से एक और एग्रीमेंट पंकज श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति को गुमराह कर कराया गया था। पंकज श्रीवास्तव को जब पूरे मामले की जानकारी हुई, तब पंकज श्रीवास्तव ने दोनों महिलाओं के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। शिकायत पर चंद्रमणि कुशवाहा और कलावती कुशवाहा के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। उक्त जमीनों पर अब भी अनावेदकों के भाई का कब्जा है।

आरोपियों पर FIR के आदेश

मामले की सुनवाई करते हुए अंबिकापुर सीजेएम सुमित कुमार हर्षयाना की अदालत ने मामले में जमीन का सौदा करने वाले सभी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। पहला एग्रीमेंट एक करोड़ 75 लाख रुपए में और दूसरा एग्रीमेंट एक करोड़ 13 लाख रुपए में किया गया। जबकि बिक्रीनामा में दोनों बहनों को मात्र 40 लाख रुपए ही मिले।

कोर्ट ने इसे आर्थिक अनियमितता मानते हुए एडवोकेट दिनेश कुमार सिंह, सहित रविकांत सिंह, भारत सिंह सिसोदिया, नीरज प्रकाश पांडेय, राजेश सिंह, नीलेश सिंह और राजीव अग्रवाल के खिलाफ जांच कर दो सप्ताह में FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

चाय बेचने वाले जमीनी कार्यकर्ता जीवर्धन चौहान को भाजपा ने दी रायगढ़ नगर निगम महापौर टिकट, देखिए विडियो
ESDS Software Solution Ltd : AI डेटा सेंटर के लिए  ESDS रायपुर में करेगी 600 करोड़ रुपये का निवेश
रायगढ़ में दूसरे राज्यों से आए 50 लोग थाने लाए गए: पुलिस कर रही वेरिफिकेशन, ज्यादातर पश्चिम बंगाल से
Bhagyashree : कल रायपुर में रहेंगी बालीवुड़ अभिनेत्री भाग्य श्री, इस कार्यक्रम में होंगी शामिल
Free Blood Test Facility Bhilai: अटल जयंती पर विधायक कार्यालय से शुरू हुई सेहत की पहल, पहले ही दिन 101 लोगों ने कराई जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sand Mining
Sand Mining : हसदेव नदी की रेत खदान पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, टेंडर प्रक्रिया पर लगी रोक

सीजी भास्कर, 20 मई। जांजगीर चांपा जिले में…

Board Result : दुर्ग में बोर्ड परीक्षा परिणाम बिगड़ने के बाद मचा हड़कंप, अब स्कूलों से मांगा गया जवाब

सीजी भास्कर, 20 मई। दुर्ग जिले में इस…

Heat Wave : प्रदेश में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, अगले कुछ दिनों में और तपेगा मौसम

सीजी भास्कर, 20 मई। छत्तीसगढ़ में बीते दो…

Super Specialty Hospital : बस्तर में शुरू हुई बड़ी स्वास्थ्य सुविधा, अब गंभीर मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा दूर

सीजी भास्कर, 20 मई। जगदलपुर में सोमवार का…

School Fees
School Fees : सरकारी स्कूलों में बढ़ी फीस से पालकों की चिंता बढ़ी, नए सत्र में लाखों छात्रों पर असर

सीजी भास्कर, 20 मई। नए शिक्षा सत्र से…

You Might Also Like

अन्यअपराधछत्तीसगढ़

शराब की लाइन में विवाद, चाकू और बीयर की बोतल से हमला, तीन लोग घायल

11/08/2025
अन्यट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

फोन से 48 घंटे के भीतर हट गई शराब दुकान, गदा चौक पर हर्ष की लहर, समर्थकों ने बांटी मिठाई, लोगों ने कहा – “Thanku विधायकजी”

23/09/2024
Sand Mining
छत्तीसगढ़

Sand Mining : अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त

15/05/2026
Asset Attachment
छत्तीसगढ़

Asset Attachment : सौम्या चौरसिया की संपत्तियों पर बड़ा फैसला लटकता, 22 सितंबर बनेगा निर्णायक दिन

20/09/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?