CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur woman murder : शक बना हत्या की वजह, 48 घंटे में आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

Raipur woman murder : शक बना हत्या की वजह, 48 घंटे में आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
16/07/2026
Share
Raipur woman murder : शक बना हत्या की वजह
Raipur woman murder : शक बना हत्या की वजह

सीजी भास्कर, 16 जुलाई। रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में महानदी तट पर महिला का शव मिलने के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के प्रेमी सोनू सरदार उर्फ अवतार सिंह (37) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने चरित्र पर संदेह के चलते महिला की हत्या करने की बात स्वीकार की है। (Raipur woman murder)

यह भी पढ़ें : फ्रिज में मिला महिला का शव, लाईट गोल होने से बंद हुआ फ्रिज और आने लगी तेज दुर्गंध….मौके पर पुलिस भी

ख़बरें और भी हैं : पति रहित महिलाओं की हत्या का सिलसिला, फिर मिला एक शव

 

Raipur woman murder : शक बना हत्या की वजह
Raipur woman murder : शक बना हत्या की वजह

 

पुलिस के अनुसार 13 जुलाई को ग्राम पारागांव स्थित श्मशान घाट के पास महानदी किनारे रूकमणी सोनवानी का शव बरामद हुआ था। शव पर जांघ, कूल्हे, हाथ और पैरों में गंभीर चोटों के निशान मिले थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पता चला कि मृतका का पिछले छह से सात वर्षों से पंजाब निवासी और वर्तमान में महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुढीपार में रहने वाले सोनू सरदार उर्फ अवतार सिंह के साथ प्रेम संबंध था।

ख़बरें और भी हैं : Kanker Love Murder Case: शादी के दबाव ने ली युवती की जान, प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

पुलिस के मुताबिक 12 जुलाई की रात आरोपी ने रूकमणी को एक अन्य युवक के साथ देख लिया। इससे वह नाराज हो गया और चरित्र पर संदेह करते हुए पहले विवाद किया, फिर धारदार कड़े तथा हाथ-मुक्कों से हमला कर उसकी हत्या (Raipur woman murder) कर दी।

वारदात के बाद आरोपी महिला के शव को महानदी तट स्थित श्मशान घाट के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी का पता लगाकर रायपुर से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध (Raipur woman murder) स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : Raipur Murder Case : 25 आरोपी आधी सजा काट चुके, 26वां हत्यारा 19 साल बाद पकड़ाया

ख़बरें और भी हैं : रायपुर के महादेव घाट पर महिला का शव बरामद, पहचान की कोशिश जारी

Ring Road Bilaspur :  827 करोड़ की रिंग रोड से बदलेगी तस्वीर, जाम से मिलेगी राहत
Police Suicide Case: जगदलपुर के जंगल में फंदे से लटके मिले पुलिस जवान, घर से 2 दिन से था लापता
25 वर्षों से पदोन्नति की राह देख रहे 55 निरीक्षक बनेंगे DSP… डिप्टी सीएम को बताई थी समस्या, ऐसे हुआ समाधान
Bear Searching Water in Balod  : प्यास से बेहाल जंगल का ‘मेहमान’, कैमरे में कैद हुई बेबसी
Raipur Corona Update: राजधानी में 5 नए मरीज, एक्टिव केस 29 पहुंचे; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Utai Police
Utai Police : सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

सेलूद–धरसा मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को…

Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये
Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के किसान शंकर प्रसाद…

School Director Arrest
School Director Arrest : निजी स्कूल के डायरेक्टर पर छात्राओं से अनुचित व्यवहार का आरोप, गिरफ्तारी के विरोध में थाने पहुंचे छात्र और परिजन

भिलाई के एक निजी स्कूल के डायरेक्टर पर…

Gautam Rishi Pahad Tourism : धमतरी के गौतम ऋषि पहाड़ को पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी, 55 किमी सड़क और पुलों का प्रस्ताव
Gautam Rishi Pahad Tourism : धमतरी के गौतम ऋषि पहाड़ को पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी, 55 किमी सड़क और पुलों का प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के वनांचल में स्थित…

DOC Cake Scam
DOC Cake Scam : लाखों के माल की धोखाधड़ी में फरार ट्रांसपोर्टर रायपुर से गिरफ्तार, ट्रक चालक की तलाश जारी

35.222 टन डीओसी साल बीज खली गंतव्य तक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?