CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gurami Jungle Murder Case : जंगल में मिली सड़ी लाश की गुत्थी सुलझी, भरोसे का कत्ल कर प्रेमी बना हत्यारा

Gurami Jungle Murder Case : जंगल में मिली सड़ी लाश की गुत्थी सुलझी, भरोसे का कत्ल कर प्रेमी बना हत्यारा

By Newsdesk Admin
27/01/2026
Share
Gurami Jungle Murder Case
Gurami Jungle Murder Case

सीजी भास्कर, 27 जनवरी। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौण्डी लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरामी जंगल में मिली महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 24 जनवरी को जंगल से बरामद सड़ी-गली लाश की जांच में सामने आया कि महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही प्रेमी ने की थी। पुलिस ने आरोपी नेमीचंद साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, 24 जनवरी की सुबह गुरामी गांव का एक ग्रामीण जंगल में लकड़ी लेने (Gurami Jungle Murder Case) गया था। इसी दौरान तेज बदबू आने पर उसने पत्थरों के नीचे एक महिला का शव देखा। सूचना मिलते ही डौण्डी लोहारा पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

शव की पहचान कमला राजपूत के रूप में हुई, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 16 जनवरी को दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और महिला के मोबाइल कॉल डिटेल खंगाले। कॉल रिकॉर्ड के आधार पर तरौद निवासी नेमीचंद साहू को हिरासत में लिया गया।

कड़ाई से पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसका कमला से प्रेम संबंध था। 16 जनवरी को वह कमला को बाइक से गुरामी जंगल (Gurami Jungle Murder Case) ले गया था। दोनों ने वहां शराब पी, इसी दौरान शादी को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर नेमीचंद ने पहले कमला का गला दबाकर उसे बेहोश किया और फिर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद पहचान छिपाने के इरादे से आरोपी ने शव को पत्थरों के नीचे दबा दिया और वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, टूटा हुआ मोबाइल फोन, चूड़ियां और शराब की बोतल भी बरामद कर ली है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मजबूत सबूत जुटा लिए (Gurami Jungle Murder Case) गए हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस खुलासे के बाद इलाके में फैली दहशत कुछ हद तक कम हुई है, लेकिन घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि रिश्तों में बढ़ता अविश्वास किस हद तक जानलेवा हो सकता है।

Raipur Traffic Management: सर्विस रोड और डिवाइडर कट बंद कर जाम से राहत की बड़ी तैयारी
CM Vishnu Deo Sai Welfare Distribution : छत्तीसगढ़ के निर्माण श्रमिकों को 18.89 करोड़ की सौगात…मेधावी बच्चों को मिलेगा स्कूटी अनुदान…
Leopard Sightings : खैरागढ़ में मंदिर के पास तेंदुआ दिखने से बढ़ी चिंता, औंधी के जंगल में बाघ की तलाश तेज
विधायक रिकेश सेन जम्मू से दिल्ली रवाना, रेल अधिकारियों से दुर्ग पलासा सीधी रेल सेवा के लिए अहम बैठक
झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत: बलरामपुर में इंजेक्शन लगाते ही बेहोश हुई, हाथ-पैर के दर्द से थी पीड़ित..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar Police
Balodabazar Police : स्वतंत्रता दिवस पर बलौदाबाजार पुलिस के 11 जांबाज सम्मानित, मंच से मिला सम्मान तो बढ़ा पूरे विभाग का मान

बलौदाबाजार में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के…

Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक
Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक

सुपरस्टार रजनीकांत ने भारतीय सिनेमा में अपने 51…

King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा
King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : कोरबा के अजगरबहार…

Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान
Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान

छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल (Electricity Bill Protest),…

BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत
BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : भिलाई स्टील प्लांट…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?