सीजी भास्कर, हैदराबाद, 16 नवंबर 2026। हैदराबाद में आयोजित भारत समिट (Rahul Gandhi Bharat Summit Controversy) के दौरान विदेशी नेता जियाकोमो फिलिबेक के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारे ने देश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस मामले में बीजेपी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया है कि उनकी मौजूदगी में भारतीय लोकतंत्र और जनादेश पर सवाल उठाए गए, लेकिन उन्होंने इसका विरोध करने के बजाय मुस्कुराकर तालियां बजाईं।
यह भी पढ़ें : Ramayana Box Office Collection : रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर महाधमाका! 11 दिन में दुनियाभर से कमाए 1,384 करोड़
राहुल गांधी पर BJP का सीधा हमला
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि भारत समिट का आयोजन देश और तेलंगाना के विकास पर चर्चा के लिए होना चाहिए था, लेकिन इसका इस्तेमाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नफरत फैलाने और भारत की छवि खराब करने के लिए किया गया। भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी की मौजूदगी में एक विदेशी नेता ने भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था और देश के जनादेश पर सवाल उठाए। इसके बावजूद राहुल गांधी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। बीजेपी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का एकमात्र एजेंडा भारत को बदनाम करना है।
किरेन रिजिजू ने भी उठाए सवाल
इस पूरे विवाद में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या आपने कभी किसी विदेशी व्यक्ति द्वारा भारत का अपमान किए जाने पर किसी भारतीय को हंसते हुए देखा है? रिजिजू की इस टिप्पणी को भारत समिट में राहुल गांधी के मुस्कुराने और तालियां बजाने से जोड़कर देखा जा रहा है।
कांग्रेस ने BJP को दिया जवाब
दूसरी ओर, बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यदि कोई विदेशी व्यक्ति भारत आकर इस तरह की टिप्पणी करता है तो बीजेपी को आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर भी निशाना साधा। कांग्रेस का कहना है कि इस पूरे मामले को राजनीतिक विवाद बनाने के बजाय बीजेपी को अपने ऊपर उठ रहे सवालों पर विचार करना चाहिए।
यह भी पढ़ें : Durg Police Transfer 2026 : दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल! 337 जवानों-अधिकारियों का तबादला
भारत समिट पर बढ़ा सियासी विवाद
हैदराबाद में आयोजित भारत समिट में जियाकोमो फिलिबेक के बयान के बाद बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं। बीजेपी इसे भारतीय राजनीति में विदेशी हस्तक्षेप और देश की छवि खराब करने का मामला बता रही है, जबकि कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों को खारिज करते हुए पलटवार किया है। अब इस विवाद ने भारत समिट के आयोजन और राहुल गांधी की भूमिका को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है।



