CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Brijmohan Agrawal : सांसद और अफसर के बीच बढ़ा विवाद, मामला अब लोकसभा पहुंचा, स्पीकर ने मांगी पूरी रिपोर्ट

Brijmohan Agrawal : सांसद और अफसर के बीच बढ़ा विवाद, मामला अब लोकसभा पहुंचा, स्पीकर ने मांगी पूरी रिपोर्ट

By Newsdesk Admin
03/08/2026
Share
Brijmohan Agrawal
Brijmohan Agrawal

सीजी भास्कर, 03 अगस्त। छत्तीसगढ़ की सियासत में एक प्रशासनिक विवाद अब राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच (Brijmohan Agrawal) गया है। रायपुर सांसद और प्रदेश के एक वरिष्ठ अधिकारी के बीच कथित फोन बातचीत को लेकर उठे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। अब इस मामले में लोकसभा सचिवालय की ओर से भी कार्रवाई शुरू होने से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Contents
  • लोकसभा पहुंचा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और अमित कटारिया विवाद Brijmohan Agrawal
  • सांसद ने अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप
  • विशेषाधिकार हनन का लगाया आरोप Brijmohan Agrawal
  • भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया, सचिव के जवाब का इंतजार

मामले को लेकर सत्ता और विपक्ष दोनों की नजरें आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं। लोकसभा अध्यक्ष को शिकायत मिलने के बाद संबंधित मंत्रालय से पूरे घटनाक्रम की तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया तय होगी।

Brijmohan Agrawal

यह भी पढ़ें :  Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश का बढ़ा असर, पुल टूटने से थमा आवागमन, दो दिन भारी वर्षा और बिजली गिरने की चेतावनी

लोकसभा पहुंचा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और अमित कटारिया विवाद Brijmohan Agrawal

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के बीच कथित फोन वार्ता का मामला अब लोकसभा पहुंच गया है। सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर स्वास्थ्य सचिव पर विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाया है।

शिकायत मिलने के बाद लोकसभा सचिवालय ने कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय से पूरे मामले पर हिंदी और अंग्रेजी में तथ्यात्मक रिपोर्ट यानी फैक्टुअल नोट मांगा है। यह रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।

सांसद ने अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप

बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े जनहित के मुद्दों और अपने संसदीय क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कई बार स्वास्थ्य सचिव को पत्र और स्मरण पत्र भेजे, लेकिन लंबे समय तक कोई जवाब नहीं मिला।

शिकायत के अनुसार 20 मई को प्रमुख सचिव से चर्चा के बाद स्वास्थ्य सचिव ने उन्हें फोन किया। बाद में कॉल बैक के दौरान लंबित मामलों पर बातचीत में कथित रूप से उनसे जो करना है कर लो कहा गया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

यह भी पढ़ें :  Bridge Collapse : पुल ध्वस्त होते ही मची अफरा तफरी, चलती बस बाल बाल बची, कई जिलों का सड़क संपर्क ठप

विशेषाधिकार हनन का लगाया आरोप Brijmohan Agrawal

सांसद ने इस पूरे घटनाक्रम को संविधान के अनुच्छेद 105 के तहत सांसदों को प्राप्त विशेषाधिकारों का उल्लंघन बताया है। उन्होंने मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने और संबंधित अधिकारी के खिलाफ सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की मांग की है।

भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया, सचिव के जवाब का इंतजार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि किसी निर्वाचित सांसद के साथ किसी प्रशासनिक अधिकारी का व्यवहार इस प्रकार का होता है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने इसे मतदाताओं के सम्मान से जुड़ा मामला भी बताया।

फिलहाल लोकसभा सचिवालय ने संबंधित मंत्रालय से विस्तृत तथ्यात्मक रिपोर्ट (Brijmohan Agrawal) मांगी है। वहीं स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया और मुख्य सचिव का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। उनके जवाब के बाद मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।

 

खबरें और भी हैं :  Gold Theft : सोने के कंगनों का राज खुलते ही मचा हड़कंप, करोड़ों नहीं लेकिन लाखों की चपत ने बढ़ाई चिंता

DAP Seizure : अवैध खाद की खेप पर कैसे कसा शिकंजा, पुलिस की कार्रवाई में लाखों की सामग्री जब्त
HIV संक्रमित होने का दावा, फिर भी बेटी को भरण-पोषण देना होगा – हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
क्रिकेटर शाकिब ने यूनुस को लगाई लताड़, बोले- मेरी संपत्ति जब्त करना आसान नहीं
कौन हैं वो छत्तीसगढ़ के IPS, जिससे भयभीत हो गए पूर्व CM, चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया को लिखा पत्र, नाम से ही खौफ खाते हैं माफिया……नाम है A….
David Chacko Arrest : घर से चल रहा था संगठित नेटवर्क, धर्मांतरण मामले का बड़ा खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?