CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Brijmohan Agrawal Aviation : छत्तीसगढ़ की उड़ान को नई ऊंचाई, रायपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने की मांग, उड्डयन मंत्री से मिले सांसद बृजमोहन

Brijmohan Agrawal Aviation : छत्तीसगढ़ की उड़ान को नई ऊंचाई, रायपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने की मांग, उड्डयन मंत्री से मिले सांसद बृजमोहन

By Newsdesk Admin
17/12/2025
Share
Brijmohan Agrawal Aviation
Brijmohan Agrawal Aviation

सीजी भास्कर, 17 दिसंबर। छत्तीसगढ़ को हवाई मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में एक अहम पहल (Brijmohan Agrawal Aviation) सामने आई है। रायपुर लोकसभा सांसद और राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर रायपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने और प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी के व्यापक विस्तार से जुड़ी प्रमुख मांगें रखीं। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की वर्तमान जरूरतों और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए एक विस्तृत मांग-पत्र भी सौंपा।

Contents
  • निवेश, उद्योग और मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
  • बिलासपुर एयरपोर्ट को लेकर विशेष जोर
  • 14 जिलों के लिए बनेगा जीवनरेखा

सांसद अग्रवाल ने रायपुर एयरपोर्ट के विस्तार, यात्री क्षमता में वृद्धि और यहां से सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे मौजूदा बुनियादी ढांचे पर दबाव बढ़ता जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा मिलने से राज्य को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

निवेश, उद्योग और मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज, उद्योग, व्यापार, कृषि, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं की अपार संभावनाओं वाला राज्य है। सीमित हवाई कनेक्टिविटी के कारण इन क्षेत्रों का पूरा लाभ नहीं मिल (Brijmohan Agrawal Aviation) पा रहा है। रायपुर एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित होने से निवेश, उद्योग, व्यापार और मेडिकल टूरिज्म को नई गति मिलेगी, जिससे रोजगार के अवसर और आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि बेहतर हवाई संपर्क न केवल राजधानी, बल्कि पूरे प्रदेश के विकास के लिए जरूरी है।

बिलासपुर एयरपोर्ट को लेकर विशेष जोर

बैठक में सांसद अग्रवाल ने बिलासपुर जैसे प्रमुख संभागीय मुख्यालय में एयरपोर्ट के पूर्ण संचालन न होने को क्षेत्रीय असंतुलन का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट के चालू होने से उत्तरी छत्तीसगढ़ के लाखों नागरिकों को सीधी हवाई सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को अभूतपूर्व गति मिलेगी।

सांसद ने बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा, बिलासपुर (PAB) को 3C से उन्नत कर 4C श्रेणी में विकसित करने के लिए ₹300 करोड़ के विशेष केंद्रीय अनुदान की मांग (Brijmohan Agrawal Aviation) रखी। उन्होंने बताया कि मौजूदा 1,500 मीटर रनवे को 2,885 मीटर तक बढ़ाना पूरी तरह संभव है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा लगभग 290 एकड़ भूमि लौटाने की सहमति भी दी जा चुकी है इस उन्नयन में बड़े विमानों के संचालन के लिए नए एटीसी टावर, रनवे विस्तार और आधुनिक टर्मिनल भवन के निर्माण का प्रस्ताव शामिल है।

14 जिलों के लिए बनेगा जीवनरेखा

बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि बिलासपुर राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, जहां छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और कोल इंडिया से जुड़ी प्रमुख इकाइयां स्थित हैं। यह एयरपोर्ट छत्तीसगढ़ के 14 जिलों और मध्यप्रदेश के तीन जिलों की बड़ी आबादी के लिए हवाई संपर्क की जीवनरेखा साबित हो सकता है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने सांसद द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुना, उनके सुझावों की सराहना की और आवश्यक कार्रवाई का सकारात्मक आश्वासन दिया।

मुलाकात के बाद सांसद अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ को मजबूत और आधुनिक हवाई कनेक्टिविटी दिलाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। राज्य के समग्र विकास के लिए वे केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाकर लगातार प्रयास करते रहेंगे।

Bastar Police Transfer: एसपी शलभ सिंहा ने 10 थाना प्रभारियों के बदले प्रभार, देखें किसे कहाँ मिली नई जिम्मेदारी
दिल दहला देने वाली वारदात: रक्षाबंधन पर मायके आई बहन की भाई ने कर दी हत्या
5 साल के मासूम को लीवर ट्रांसप्लांट की जरूरत:इलाज में लगेंगे 30 लाख, मैकेनिक पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर; मदद की गुहार
Nakti Bulldozer Action : कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, विधायक कॉलोनी के लिए वैकल्पिक स्थान चुनने का किया आग्रह
होली खेलने के बाद नहाने तांदुला नदी में पहुंचे दोस्त, डूबने से युवक की मौत, साथी को डूबते देख भाग गए

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Religious Conversion Statement
Religious Conversion Statement : मंत्री टंकराम वर्मा बोले- दबाव या लालच से धर्मांतरण गलत

Religious Conversion Statement  :मंत्री ने लोगों से सभी…

RBI Repo Rate October 2026
RBI Repo Rate October 2026 : दिवाली से पहले RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट, बढ़ सकती है लोन की EMI

RBI Repo Rate October 2026  : RBI के…

Raipur Delhi Flight Schedule
Raipur Delhi Flight Schedule : रायपुर से दिल्ली के लिए एक दिन में 8 उड़ानें, एयर इंडिया की बंद फ्लाइट भी शुरू

Raipur Delhi Flight Schedule : यात्रियों को सलाह…

Central Jail Video Case
Central Jail Video Case : बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदियों का VIDEO बनाने पर विवाद, प्रहरी से मारपीट

Central Jail Video Case :जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी…

Gold Price Jewelry Trend
Gold Price Jewelry Trend : महंगे सोने ने बदला ट्रेंड, हल्की ज्वेलरी की बढ़ी मांग

Gold Price Jewelry Trend :आने वाले दिवाली और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?