CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ED की कार्रवाई को लेकर हाईकमान से चर्चा:दिल्ली से लौटकर भूपेश से मिले बैज, कहा-प्रदेश में OBC-आदिवासी नेतृत्व निशाने पर, बघेल आज जाएंगे दिल्ली

ED की कार्रवाई को लेकर हाईकमान से चर्चा:दिल्ली से लौटकर भूपेश से मिले बैज, कहा-प्रदेश में OBC-आदिवासी नेतृत्व निशाने पर, बघेल आज जाएंगे दिल्ली

By Newsdesk Admin
12/03/2025
Share

दिल्ली , 12 मार्च 2025 :

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज दिल्ली दौरे से लौट आए हैं। वहां उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रभारी महासचिव सचिन पायलट और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर प्रदेश में हुई ED की कार्रवाई की जानकारी देते हुए आगे की रणनीति पर चर्चा की।

बैज ने बताया कि उन्होंने प्रदेश में आदिवासी और ओबीसी नेतृत्व को टारगेट किए जाने की जानकारी हाईकमान को दी है। उन्होंने कहा, सरकार दुर्भावनापूर्ण तरीके से कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व को खत्म करने की साजिश हो रही है, लेकिन कांग्रेस इसे कामयाब नहीं होने देगी

भूपेश बघेल दिल्ली रवाना होंगे

दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद दीपक बैज ने मंगलवार को भिलाई स्थित निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच ईडी की कार्रवाई को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैज के लौटने के बाद भूपेश बघेल बुधवार शाम दिल्ली रवाना होंगे। वहां वे पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

ईडी कार्रवाई को बताया राजनीति से प्रेरित

दीपक बैज ने कहा कि जब भी भाजपा से कोई सवाल पूछा जाता है, तो ईडी की कार्रवाई शुरू हो जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने और संगठन को कमजोर करने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

होली के बाद कांग्रेस की रणनीति

बैज ने बताया कि होली के बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट छत्तीसगढ़ आएंगे, जिसके बाद पार्टी की आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘हम चुप नहीं बैठेंगे। इस अन्याय के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे।’

अनुशासनहीन नेताओं पर होगी कार्रवाई

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी में अनुशासनहीनता करने वालों पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा, ‘जिन्होंने व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते अनुशासन तोड़ा है, उन पर कार्रवाई होगी। पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’

भाजपा से सवाल- महादेव घोटाले के डायरेक्टर को पकड़ पाए?

दीपक बैज ने भाजपा सरकार से सवाल किया कि क्या ट्रिपल इंजन की सरकार महादेव एप घोटाले के डायरेक्टर को पकड़ पाएगी? उन्होंने कहा, ‘पांच साल हो गए, सिर्फ जांच हो रही है, कार्रवाई नहीं। इनका मकसद सिर्फ कांग्रेस नेताओं को परेशान करना और बदनाम करना है।’

Raipur EV Agency Fraud : ई-व्हीकल एजेंसी के नाम पर 42.50 लाख की ठगी, दो पर FIR
Bhilai Underbridge : चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज पर अचानक बढ़ी सख्ती, रास्ता बंद होने से दिनभर जाम जैसे हालात
आईलाsssss…छत्तीसगढ़ में‌ Govt स्कूल के चपरासी ने Student से कहा -“जाओ पान ठेला से मेरे लिए राजश्री गुटखा ले आओ” 🛑 डीईओ ने किया Suspend
CHO Salary Issue : वेतनमान विवाद पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Chhattisgarh Congress : राष्ट्रीय सचिव पद की रेस में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 3 नाम, दिल्ली में इंटरव्यू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Fraud Arrest
Cyber Fraud Arrest : राजनांदगांव में ₹5.41 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 10 पर कार्रवाई

Cyber Fraud Arrest :पुलिस ने आरोपी के खिलाफ…

Bhilai Underbridge Accident
Bhilai Underbridge Accident : भिलाई के सिरसा गेट अंडरब्रिज में हादसा, बुलेट सवार 20 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत

Bhilai Underbridge Accident :फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज…

Dhamtari Ministry Job Fraud
Dhamtari Ministry Job Fraud : मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 9 लाख की ठगी, महिला समेत 2 गिरफ्तार

Dhamtari Ministry Job Fraud :शिकायत के आधार पर…

Korba Mosque Attack Case
Korba Mosque Attack Case : मक्का मस्जिद में बुजुर्ग पर पाइप से हमला, सिर में लगे 12 टांके; आरोपी फरार

Korba Mosque Attack Case : पुरानी रंजिश के…

Police Cyber Crime Short Film
Police Cyber Crime Short Film : रायगढ़ पुलिस की शॉर्ट फिल्म में दिखेंगे SSP-CSP, साइबर ठगी के नए तरीकों से करेंगे जागरूक

Police Cyber Crime Short Film : फिल्म के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?