CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सूने मकानों में चोरी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; जेवरात और सामान बरामद

सूने मकानों में चोरी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; जेवरात और सामान बरामद

By Newsdesk Admin
13/05/2026
Share

दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी, घरेलू सामान और वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मामले में हाउसिंग बोर्ड निवासी सिम्मी अहिरवार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 13 अप्रैल की रात अज्ञात चोर उनके सूने मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और आलमारी में रखे लाखों रुपए नगद व चांदी के सामान चोरी कर ले गए।

इसी तरह हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी देव सिंह थापा ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि परिवार सहित विवाह कार्यक्रम में बाहर जाने के दौरान चोरों ने मकान का ताला और आलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, नगदी और घरेलू सामान पार कर दिया।

मामले की जांच में जुटी ACCU और जामुल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आदतन आरोपी अर्जुन सिंह उर्फ गोरखा उर्फ सुखविंदर उर्फ सरदार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में अर्जुन सिंह उर्फ गोरखा, सोनू सरदार उर्फ पुच्ची, तोप सिंह बंजारे, शेख रशीद, हेमा जांगड़े, रूबी कौर और एक नाबालिग शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने की अंगूठी, हार, लॉकेट, कान की बाली, चांदी की पायल, बिछिया, कड़ा, चेन, सिक्का, चांदी का लोटा, एलसीडी टीवी, दो मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा और दरवाजा तोड़ने के औजार बरामद किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी गई है।

Fertilizer Crisis : सरकार के वादे खोखले, प्रशासन के कान बंद, किसानों ने गले में फंदा डालकर किया प्रदर्शन
Raipur Dog Walking Dispute: कुत्ता घुमाने को लेकर बढ़ा विवाद, निजी कंपनी कर्मचारी से कॉलोनी में मारपीट
Ghazipur Incident: दूल्हे के गांव में बवाल, खंभे से बांधकर पीटे गए मेहमान – सुबह होते ही मच गई अफरा-तफरी
एक्सीडेंट में चली गई बेटे की जान… परिजनों ने अंतिम संस्कार में साथ दफना दी उसकी फेवरेट बाइक
बेटी से मिलने भिलाई पहुंचा पिता होटल के कमरे में मृत मिला, छावनी पुलिस कर रही मामले की जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Liquor
Illegal Liquor : चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, देर रात दबिश देकर अवैध शराब बेचने वालों पर बड़ा एक्शन

सीजी भास्कर, 13 मई। मुंगेली जिले के जरहागांव…

सूने मकानों में चोरी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; जेवरात और सामान बरामद

दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में सूने…

जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन शंखनाद’, 58 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त

जशपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत गौ…

बिलासपुर में तेज आंधी और बारिश से बदला मौसम, छत्तीसगढ़ में 4 दिन अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले चार दिनों…

Fuel Saving
Fuel Saving : बढ़ते ऊर्जा संकट के बीच मुख्यमंत्री साय का बड़ा संदेश, अब सरकारी गाड़ियों में भी दिखेगा बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा…

You Might Also Like

Raipur Spa Loot Case
अपराधछत्तीसगढ़

Raipur Spa Loot Case : स्पा सेंटर में 20–25 बदमाशों का तांडव, संचालक से सवा लाख की लूट, खुद को बताया राजनीतिक संगठन का सदस्य

27/10/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

मुख्यमंत्री साय से मिले सांसद मनोज तिवारी: फिल्म सिटी पर चर्चा, पहलगाम हमले पर बोले- दुनिया देखेगी भारत का एक्शन..

26/04/2025
अपराधदेश-दुनियाराज्य

UP: मुजफ्फरनगर से मेरठ ईद मिलने आए युवकों ने युवती को उठाया, जंगल ले जाकर किया गैंगरेप, चार गिरफ्तार

01/04/2025
Chhattisgarh Open School Exam 2025
छत्तीसगढ़शिक्षा

Chhattisgarh Open School Exam 2025 : 17 नवंबर से शुरू होंगी हाईस्कूल-हायर सेकंडरी परीक्षाएं, देखें पूरी समय-सारिणी

09/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?