CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » प्रियंका गांधी ने ऐसा किया तो चुप रहीं सोनिया, 2019 में इस सांसद को हिंदी में शपथ लेने पर जमकर लगाई थी डांट

प्रियंका गांधी ने ऐसा किया तो चुप रहीं सोनिया, 2019 में इस सांसद को हिंदी में शपथ लेने पर जमकर लगाई थी डांट

By Newsdesk Admin
28/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 28 नवंबर। आज कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के हिंदी में शपथ लेने के बाद वर्ष 2019 का वो वाकिया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जब केरल से ही कांग्रेस सांसद बनने पर कोडिकुन्नील सुरेश ने हिंदी में शपथ ली लेकिन तब सांसद को सोनिया गांधी की डांट खानी पड़ी थी।

आपको बता दें कि केरल के वायनाड से लोकसभा का उपचुनाव जीतकर प्रियंका गांधी वाड्रा आज पहली बार लोकसभा पहुंचीं। प्रियंका गांधी को सांसद के तौर पर शपथ दिलाई गई। खास बात ये है कि प्रियंका गांधी ने संविधान की प्रति हाथ में लेकर हिंदी में शपथ ली लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर साल 2019 की एक खबर वायरल हो रही है जब केरल के कांग्रेस नेता कोडिकुन्नील सुरेश ने सांसद बनने पर हिंदी में शपथ ली थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के सांसद बने कोडिकुन्नील सुरेश को तब सोनिया गांधी से डांट खानी पड़ी थी। इसके बाद केरल के अन्य सांसदों ने हिंदी नहीं बल्कि मलयालम में संसद सदस्य के रूप में शपथ ली थी। यह बात 17 जून 2019 की है। 17वीं लोकसभा के सदस्य के तौर पर कोडिकुन्नील सुरेश ने हिंदी में शपथ लेकर संसद में सबको चौंका दिया था। कोडिकुन्नील सुरेश जिस वक्त शपथ ले रहे थे, उस वक्त बीजेपी सांसदों ने जमकर मेज थपथपाना शुरू कर दिया था। बीजेपी नेताओं के जोरदार स्वागत करने और मेज थपथपाने पर सोनिया गांधी नाराज हो गईं। बीजेपी नेताओं का इस तरह से स्वागत करना उनको बिल्कुल पसंद नहीं आया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कोडिकुन्नील सुरेश को फटकार लगाई थी। उन्होंने सुरेश को कहा कि क्या वह अपनी मातृभाषा में शपथ नहीं ले सकते थे? खास बात ये कि तब सोनिया गांधी के डांटने का असर तुरंत देखने को मिला था। इसके बाद उस दौरान केरल के अन्य कांग्रेस सांसद मसलन राजमोहन उन्नीथन, वीके श्रीकांतन, जिन्होंने हिंदी में शपथ लेने का फैसला किया था, उन सबने अपना मन बदल लिया और अपनी मातृभाषा में शपथ ली। कोडिकुन्नील सुरेश को प्रोटेम स्पीकर वीरेंद्र सिंह ने शपथ दिलाई थी।

India Export Hub Budget 2026: भारत को ग्लोबल एक्सपोर्ट सेंटर बनाने की ठोस नींव, स्मृति ईरानी ने बजट को बताया दूरदर्शी
Toll Plaza Accident : फंदा टोल पर ऑन-ड्यूटी कर्मचारी की मौत, सुरक्षा इंतजाम फेल, मुआवजे को लेकर भड़का आक्रोश
एक ही परिवार के 23 लोग ट्रिपल मर्डर केस में हुए गिरफ्तार, लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और फावड़ा से तीन लोगों को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद बनी वजह
कंगना रनौत मनोरंजन का साधन, डायलॉग बोलना उनकी आदत… मंत्री हर्षवर्धन चौहान का हमला
भिलाई सड़क दुर्घटना में विधायक के दामाद की मौत, अत्यधिक शराब सेवन से फौजी नगर हाउसिंग बोर्ड में पोल से टकराई बाइक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Life imprisonment for murder of brother-in-law : बच्चे को ले जाने के विवाद में साले की हत्या, आरोपी को उम्रकैद

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले…

Cyber ​​fraud through e-challan link : 4.24 लाख की ठगी, क्रेडिट कार्ड से खरीदे महंगे मोबाइल

सीजी भास्कर, 08 जून। दुर्ग में ई-चालान के…

Bride runs away with boyfriend : विवाद के बाद प्रेमी की ट्रेन से कटकर मौत

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के बालोद में…

Akshay Kumar Charity and Social Service : “76 करोड़ से ज्यादा दान, फिर भी कभी नहीं किया प्रचार: अक्षय कुमार ने बताई वजह”

सीजी भास्कर, 08 जून। बॉलीवुड के सुपरस्टार Akshay…

Chhattisgarh’s initiative for elephant conservation : वन अधिकारियों को फोरेंसिक ट्रेनिंग

सीजी भास्कर, 08 जून। रायपुर प्रदेश के वन…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

Silver crown stolen from temple : राजपरिवार के मंदिर से 10 तोला का चांदी का मुकुट चोरी

15/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

Dial-112 Tender पर नया विवाद — पुलिस मुख्यालय ने बदले नियम, अब ट्रक-बस कंपनियां भी ले सकेंगी ठेका

27/10/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Jashpur girl death case: रिश्ते में विवाद के बाद युवती की मौत, युवक पर धोखा देने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

06/06/2026
ट्रेंडिंगधर्मफीचर्डभिलाई-दुर्गसांस्कृतिकसाहित्य - सम्मान

भिलाई कैम्प-1 संकट मोचन हनुमान मंदिर में मकर संक्रांति पर राम चरित मानस व रुद्राभिषेक, वयोवृद्ध डॉ मिथिला शरण द्विवेदी का शाल श्रीफल से हुआ सम्मान

14/01/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?