सीजी भास्कर, 25 अक्टूबर । रायपुर में चौथी कक्षा के छात्र के बाल काटने के मामले में स्कूल की प्राचार्य के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामला पटेवा स्थित एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल का है, जहां 15 अक्टूबर 2025 को अनुशासन का हवाला देकर छात्र के लंबे बालों की चोटी बनाकर कैंची से काटने का आरोप है। (Raipur School Principal FIR)
यह भी पढ़ें : School Furniture Scam : स्कूल फर्नीचर बेचने का बड़ा खेल! प्राचार्य की करतूत से मचा हड़कंप, निलंबन की लटकी तलवार
परिजनों की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने कराई मामले की जांच : Raipur School Principal FIR
परिजनों की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच कराई। जांच रिपोर्ट में बच्चे को मानसिक परेशानी और शारीरिक असुविधा होने का जिक्र किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद बच्चा स्कूल जाने से कतराने लगा और उसकी उपस्थिति भी अनियमित हो गई। अप्रैल 2026 में परिजनों ने उसका दाखिला दूसरे स्कूल में करा दिया।

गणित के शिक्षक पर कान मरोड़ने का भी छात्र ने लगाया आरोप
जांच के दौरान छात्र ने गणित के शिक्षक पर होमवर्क अधूरा होने पर कान मरोड़ने का आरोप भी लगाया। हालांकि, शिक्षक ने शारीरिक दंड देने से इनकार किया। वहीं, स्कूल की प्राचार्य पल्लवी मरार ने बच्चों के बाल व्यवस्थित कराने की बात स्वीकार की।
यह भी पढ़ें :Bilaspur School Inspection : स्कूल निरीक्षण में 17 शिक्षक-कर्मचारी गायब, दो प्राचार्यों को नोटिस
रायपुर स्कूल विवाद में आरोपों की पुष्टि होना बाकी : Raipur School Principal FIR
शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर गोबरा नवापारा पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम, 2015 की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि होना बाकी है।
ख़बरें और भी हैं : Principal Suspension : PM श्री स्कूल की प्राचार्या पर गिरी गाज, जानिए छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने क्यों किया निलंबित


