सीजी भास्कर, 9 अक्टूबर : नए मतदाताओं के नाम जोड़ने (Voter Registration Camp) के लिए कोरिया जिले के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इस अभियान में पहली बार मतदाता बनने वाले पात्र युवाओं के साथ उन लोगों को भी शामिल किया जाएगा, जिनका नाम किसी कारण से मतदाता सूची में दर्ज नहीं है या हट गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के माध्यम से यह अभियान चलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Police Transfer : छत्तीसगढ़ में 18 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदली जिम्मेदारी
कक्षा 9वीं से कॉलेज तक अभियान
जिला निर्वाचन अधिकारी कोरिया ने जिला शिक्षा अधिकारी, संबंधित तहसीलदारों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों को विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। जिले के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों और उच्च शैक्षणिक संस्थानों में पात्र युवाओं का पंजीयन किया जाएगा। युवा मतदाता पंजीयन (Voter Registration Camp) के दौरान संबंधित क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) शिविरों में सहयोग करेंगे। पात्र नागरिक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Electricity Bill Relief : बिजली बिल समाधान योजना की तारीख बढ़ी, अब 31 दिसंबर तक मौका
घर-घर जाकर होगा सर्वे
निर्वाचन आयोग ने बीएलओ को वर्तमान मतदाता सूची की पूर्व एसआईआर सूची से तुलना कर ऐसे लोगों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं, जिनके नाम पहले सूची में थे, लेकिन अब दर्ज नहीं हैं। इसके बाद बीएलओ घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति की जानकारी लेंगे। पात्र पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति से फॉर्म-6 भरवाकर पंजीयन की सुविधा दी जाएगी। बीएलओ को हर सप्ताह कम से कम 20 से 25 ऐसे मतदाताओं तक पहुंचने का लक्ष्य दिया गया है। इस प्रक्रिया को करीब एक माह में पूरा करने की योजना है।
यह भी पढ़ें : Telibandha Chowk Name Change : तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, CM साय ने दूर किया भ्रम
फॉर्म-6 से जुड़ेंगे नाम
विशेष अभियान में ऐसे नागरिक आवेदन कर सकेंगे, जिनका नाम वर्तमान मतदाता सूची में नहीं है। पहली बार मतदाता बनने वाले पात्र युवा भी फॉर्म-6 के माध्यम से पंजीयन करा सकेंगे। इसके अलावा, मतदाता सूची से नाम हट चुके पात्र लोगों को भी आवेदन का अवसर मिलेगा। मतदाता सूची में नाम जोड़ने (Voter Registration Camp) के लिए बूथ स्तर पर भी शिविर लगाए जाएंगे, ताकि लोग आसानी से आवेदन जमा कर सकें।
यह भी पढ़ें : Kiran Pisda Indian Football Team : छत्तीसगढ़ की किरण पिस्दा टीम इंडिया में, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम
जागरूकता अभियान भी चलेगा
पात्र नागरिकों तक जानकारी पहुंचाने के लिए शैक्षणिक संस्थानों, स्थानीय जनसंपर्क और स्वीप गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जरूरत के अनुसार रैन बसेरों, श्रमिक बस्तियों और बेघर एवं वंचित वर्ग के लोगों के लिए भी विशेष पंजीयन शिविर लगाए जाएंगे। अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्तर पर की जाएगी। निर्वाचन विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
यह भी पढ़ें : Ganja Smuggling : जेल में बंद आरोपियों से मिलने पहुंची गांजा तस्करी की आरोपी महिला, बाहर से GRP ने दबोचा



