CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बालोद में हत्या के बाद रेत में दफनाया दोस्त का शव, शराब पार्टी के बाद विवाद बना वजह…

बालोद में हत्या के बाद रेत में दफनाया दोस्त का शव, शराब पार्टी के बाद विवाद बना वजह…

By Newsdesk Admin
11/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 3 दोस्तों ने मिलकर अपने साथी की हत्या कर दी। 6 अप्रैल को सिकोसा शराब दुकान में सभी ने एक साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया और 3 लोगों ने मिलकर यशवंत नेताम (24 साल) को लाठी और पत्थर से इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। घटना गुंडरदेही थाना क्षेत्र की है।

इतना ही नहीं आरोपियों ने उसका शव तांदुला नदी के पास रेत में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया था। घटना के दूसरे दिन 7 अप्रैल को फिर शव को देखने पहुंचे तो मृतक का पैर दिखा। इसे आरोपियों ने फिर रेत डालकर छिपा दिया।

वहीं, 8 अप्रैल को जब आरोपी दोबारा मौके पर पहुंचे तो वहां से तेज दुर्गंध आने लगी थी। पकड़े जाने के डर से उन्होंने कोटगांव की एक दुकान से काले रंग का पॉलीथिन खरीदा और रात करीब 10 बजे शव को फिर से निकाला। इसके बाद उसे पॉलीथिन में लपेटकर थोड़ी दूरी पर दोबारा रेत में दफना दिया।

तीनों आरोपी का बयान अलग-अलग इसलिए पकड़े गए

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार तीनों आरोपी मनीष ठाकुर, साहिल कंवर और ईमान कंवर – मृतक यशवंत नेताम के दोस्त थे और अक्सर साथ में शराब पीते थे। यशवंत की गुमशुदगी की रिपोर्ट जब गुंडरदेही थाने में दर्ज हुई, तो मृतक की मां ने इन तीनों पर शक जाहिर किया। पुलिस ने जब तीनों से अलग-अलग पूछताछ की तो उनके बयानों में विरोधाभास सामने आया और पूरा मामला उजागर हो गया।

रात के अंधेरे में लाठी-पत्थर से उतारा मौत के घाट

एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि मृतक यशवंत डेंगरापार (थाना सुरेगांव) का रहने वाला था। दोस्तों के साथ विवाद हुआ जो धीरे-धीरे बढ़ता चला गया। इसके बाद सभी नदी की ओर चले गए। जहां उन्होंने फिर से शराब पी थी।

नशे की हालत में विवाद और बढ़ गया, जिसके बाद कोटगांव निवासी मनीष ठाकुर (21 साल), डेंगरापार निवासी साहिल कंवर (19 साल) और ईमान कंवर (21 साल) ने मिलकर यशवंत का गला दबाया और लाठी, पत्थर से बेरहमी से पीटा।

Tantra Fraud Case Balod : तंत्र-मंत्र से रकम 10 गुना करने का झांसा देकर लाखों की ठगी, महिला पर FIR
Massive fire on MG Road Raipur : ऑटोमोबाइल शॉप धधकी, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर
Pandri Market : पंडरी मार्केट के कपड़ा दुकान में लगी आग, अपनी जान बचाकर भागे कर्मचारी
Theft in the empty house of a scrap dealer : लाखों के गहने-नकदी लेकर फरार चोर
बंगाल जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, टूटा खिड़की का शीशा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Ganja Seizure : 56 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; कीमत 28 लाख रुपए से ज्यादा

Bastar Ganja Seizure :पुलिस अधिकारियों ने कहा कि…

Simga Cow Accident
Simga Cow Accident : अचानक सड़क पर आई गाय, जिला पंचायत अध्यक्ष की कार से टकराई

Simga Cow Accident :हाईकोर्ट ने भी नेशनल हाईवे…

Nagar Palika Electricity Bill
Nagar Palika Electricity Bill : बिजली बिल नहीं चुकाया तो CSEB ने काटा नगर पालिका खैरागढ़ का कनेक्शन, 3 करोड़ बकाया

Nagar Palika Electricity Bill : विद्युत विभाग के…

Philips 5G Smartphone
Philips 5G Smartphone : Philips की भारत में 5G एंट्री, 64MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा नया फोन

Philips भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन 2…

India Iran Relations
India Iran Relations : मोदी से मिले पेजेशकियन, फिर शहबाज से मुलाकात… क्या हुई बड़ी बात?

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?