CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mother lost with the joy of birth : मदर्स डे पर उन मासूमों की कहानी, जिन्होंने आते ही खो दिया ममता का साया

Mother lost with the joy of birth : मदर्स डे पर उन मासूमों की कहानी, जिन्होंने आते ही खो दिया ममता का साया

By Newsdesk Admin
10/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 10 मई । मदर्स डे पर जहां पूरी दुनिया मां के प्यार और त्याग को याद कर रही है, वहीं छत्तीसगढ़ में कुछ ऐसे मासूम भी हैं, जिन्होंने जन्म लेते ही अपनी मां को खो दिया। (Mother lost with the joy of birth)

Contents
  • जन्म के कुछ घंटों बाद ही टूट गई खुशियां : Mother lost with the joy of birth
  • जुड़वा बेटियों ने जन्म लेते ही खो दी मां
  • परिवार बन रहा बच्चों का सहारा

किसी ने मां की गोद महसूस करने से पहले उसे खो दिया, तो कोई अब तस्वीरों में मां को पहचानना सीख रहा है। इन बच्चों की परवरिश अब परिवार के सहारे हो रही है, लेकिन मां की कमी हर पल महसूस होती है।

जन्म के कुछ घंटों बाद ही टूट गई खुशियां : Mother lost with the joy of birth

बीरगांव की 11 महीने की तनिश्का ने जन्म के महज कुछ घंटों बाद अपनी मां को खो दिया। प्रसव के बाद उसकी मां की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। अब तनिश्का की देखभाल उसकी दादी कर रही हैं। परिवार का कहना है कि बच्ची ने कभी मां की गोद या उसका स्नेह महसूस नहीं किया।

इसी तरह कोरबा में एक महिला ने बेटे को जन्म देने के बाद दम तोड़ दिया। परिवार के मुताबिक, घर में बच्चे के जन्म की खुशी थी, लेकिन कुछ ही समय बाद मातम छा गया। नवजात बेटा अब बिना मां की ममता के बड़ा हो रहा है, जबकि बड़ा बेटा तस्वीरों में मां को पहचानता है।

जुड़वा बेटियों ने जन्म लेते ही खो दी मां

कोरबा जिले के एक गांव में महिला ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया, लेकिन अगले ही दिन उसकी मौत हो गई। परिवार के अनुसार, प्रसव के बाद महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई। डॉक्टरों ने इलाज किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

अब दोनों बच्चियों की परवरिश परिवार के सदस्य कर रहे हैं। परिजन बताते हैं कि बच्चियों के जीवन में मां की कमी हमेशा महसूस होगी। परिवार ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप भी लगाए हैं। (Mother lost with the joy of birth)

परिवार बन रहा बच्चों का सहारा

ऐसे मामलों में दादा-दादी, पिता और अन्य परिजन ही बच्चों की दुनिया बन गए हैं। परिवार के सदस्य बच्चों को मां की कमी महसूस न हो, इसके लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। कई बच्चों को अभी यह भी नहीं पता कि मां क्या होती है, लेकिन जैसे-जैसे वे बड़े होंगे, मां की अनुपस्थिति उन्हें महसूस होगी।

मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसे बच्चों को परिवार का भावनात्मक सहयोग बेहद जरूरी होता है। प्यार और अपनापन ही उन्हें सामान्य जीवन जीने में मदद कर सकता है।

Online cricket betting racket busted : 2.70 लाख कैश समेत नोट गिनने की मशीन जब्त
India UAE Defence : भारत और यूएई ने बढ़ाए रक्षा सहयोग के कदम, नई तकनीक से लेकर समुद्री सुरक्षा तक बनी बड़ी सहमति
MSME Workshop GPM District : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 12 मार्च को इंडस्ट्रीज-बैंकर्स मीट, एमएसएमई को बढ़ावा देने पर होगी कार्यशाला
Chhattisgarh Vidhan Sabha : पावस सत्र की रणनीति पर मंथन, विधानसभा में कार्यमंत्रणा समिति की अहम बैठक
स्टेज पर बैठे थे दुल्हा दुल्हन, अचानक दहाड़े मार रोने लगी लड़की की मां, कारण जान‌ बारातियों का भी उड़ा होश, सब बोले “अरेssss ये क्या हो गया…”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Car Extortion
Car Extortion : सेल्फ ड्राइव कार के हादसे के बाद दो लाख की मांग, दो युवकों को जबरन ले जाने का आरोप

दुर्ग में सेल्फ ड्राइव पर ली गई कार…

Brother Murder
Brother Murder : चॉइस सेंटर के हिसाब को लेकर विवाद, भाई ने कुल्हाड़ी मार कर दी हत्या

बघेरा में चॉइस सेंटर के संचालन और हिसाब-किताब…

Durg Youth Death Case
Durg Youth Death Case : गर्लफ्रेंड के घर की छत पर मिला युवक का शव, शराब पार्टी के बाद हुआ था विवाद

Durg Youth Death Case :मौत का कारण स्पष्ट…

Jashpur Murder Case
Jashpur Murder Case : पहाड़ी कोरवा युवक की हत्या, पिता-पुत्र ने पत्थर से किया हमला

Jashpur Murder Case : पंचायत भवन में लगे…

Solar Eclipse 2026 
Solar Eclipse 2026 : आज का सूर्य ग्रहण क्यों है खास, जानें किन बातों का रखें ध्यान

Solar Eclipse 2026 :ग्रहण से जुड़े ज्योतिषीय प्रभाव…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?