CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Inhuman punishment for two youths on charges of theft : जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, वीडियो वायरल

Inhuman punishment for two youths on charges of theft : जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, वीडियो वायरल

By Newsdesk Admin
10/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 10 मई। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में चोरी के आरोप में दो युवकों को अमानवीय सजा देने का मामला सामने आया है। (Inhuman punishment for two youths on charges of theft)

शनिवार को ग्रामीणों ने दोनों युवकों को जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र के छिंदिया गांव का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, छिंदिया गांव निवासी धनसाय (35) और मुकेश (25) पर खेत से समरसिबल पंप चोरी करने का आरोप है। ग्रामीणों का दावा है कि दोनों को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने कथित तौर पर दोनों युवकों को जूते-चप्पलों की माला पहनाई और चोरी का सामान पीठ पर लादकर गांव में घुमाया।

घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों युवक पंप के साथ नजर आ रहे हैं।

इधर, पीड़ित युवकों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों का मुलाहिजा कराया जा रहा है। यदि मारपीट और अमानवीय व्यवहार की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Inhuman punishment for two youths on charges of theft

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती। युवकों को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

एक महीने में दूसरी घटना : Inhuman punishment for two youths on charges of theft

सूरजपुर जिले में इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले पस्ता गांव में चोरी के शक में एक युवक का आधा सिर मुंडवाकर गले में जूतों की माला पहनाई गई थी। युवक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उन्हें गांव में घुमाया गया था। उस मामले में भी पुलिस ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

केबल ऑपरेटर्स विवाद को लेकर विधायक रिकेश की CM विष्णुदेव से चर्चा, कहा – “अब एक भी घटना हुई तो विवादित केबल संचालकों के घर पर “बुलडोजर”
Public Event Permission Rules : नगरीय क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर पंडाल लगाने के लिए अब अनिवार्य होगी अनुमति
Swami Atmanand School Recruitment : 1812 संविदा पदों पर भर्ती, 590 सहायक शिक्षक की सबसे ज्यादा वैकेंसी
Land Registry Fraud Case Chhattisgarh :छल-कपट का 26 साल पुराना राज फाश, जमीन लेखक जेल में, मुख्य आरोपी अभी फरार
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की वेबसाइट हैक, हैकर्स ने लिखा- “अगली बार हमारी सीमाओं पर हमला किया तो… फिर…”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?