सीजी भास्कर, 15 जुलाई। रायपुर में नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन मंगलवार (Raipur Protest) को तेज हो गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और प्रभावित परिवार पदयात्रा करते हुए राजभवन की ओर बढ़े। इस दौरान रास्ते में कई जगह प्रदर्शन हुआ और माहौल गर्मा गया।
पदयात्रा के दौरान मेक इन इंडिया चौक के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का मुक्की की स्थिति बन गई। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत बैरिकेड लगाए थे, जबकि प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे।
खबरें और भी हैं : Chhattisgarh Jail : प्रदेश की जेलों में बढ़ीं कैदियों की मौतें, पांच साल में 375 मौतों का आंकड़ा, कई मामलों की जांच अब भी अधूरी
दीपक बैज के नेतृत्व में निकली पदयात्रा Raipur Protest
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में नकटी गांव से प्रभावित परिवारों के समर्थन में राजभवन तक करीब 14 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा वीआईपी चौक पार करते हुए राजभवन की ओर बढ़ी। रास्ते में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रभावित परिवारों ने सड़क पर बैठकर भोजन भी किया।
बैरिकेड पर हुई धक्का मुक्की
मेक इन इंडिया चौक के पास प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड लगाए, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच धक्का मुक्की हुई। मौके पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल भी तैनात किया।
खबरें और भी हैं : Chhattisgarh Women Commission : महिला आयोग अध्यक्ष पद पर बढ़ा विवाद, किरणमयी नायक ने दी अवमानना याचिका की चेतावनी
प्रभावित परिवारों ने रखी पुनर्वास की मांग
पदयात्रा में शामिल महिलाओं ने नकटी गांव में ही पुनर्वास की मांग करते हुए नारे (Raipur Protest) लगाए। उनका कहना था कि उन्हें गांव में ही बसाया जाए। कुछ महिलाओं ने पुलिस पर मारपीट का आरोप भी लगाया। हालांकि इन आरोपों पर पुलिस की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।
राज्यपाल को सौंपा जाएगा ज्ञापन
राम मंदिर के पास भी पुलिस ने बैरिकेड लगाकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। यहीं पदयात्रा को रोके जाने की तैयारी की गई है। इसके बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात कर नकटी गांव के प्रभावित परिवारों की मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपेगा।
खबरें और भी हैं : Chhattisgarh High Court : मोटर दुर्घटना मुआवजे पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, उम्र तय करने के लिए आधार कार्ड को नहीं माना भरोसेमंद
कई रास्तों पर यातायात प्रभावित Raipur Protest
पदयात्रा को देखते हुए श्रीराम मंदिर तिराहा से तेलीबांधा थाना तिराहा तक सर्विस रोड को करीब पांच घंटे के लिए बंद रखा गया। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से मुख्य मार्ग का उपयोग करने और सर्विस रोड से बचने की अपील की।



