CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Blacklisted medicine controversy : गुजरात में ब्लैकलिस्ट दवा पर विधानसभा में बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Blacklisted medicine controversy : गुजरात में ब्लैकलिस्ट दवा पर विधानसभा में बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

By Newsdesk Admin
15/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 जुलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग में दवाओं की गुणवत्ता का मुद्दा जोरदार तरीके से गूंजा। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने गुजरात में ब्लैकलिस्ट की गई दवा कंपनी के उत्पादों की छत्तीसगढ़ में खरीद और आपूर्ति को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। विपक्ष ने सवाल उठाया कि यदि किसी कंपनी की दवा गुणवत्ता मानकों पर विफल पाई गई थी, तो उसके संबंध में राज्य सरकार ने क्या कदम उठाए। (Blacklisted medicine controversy)

Contents
  • विपक्ष का हमला: “गुजरात में बैन, छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं?” : Blacklisted medicine controversy
  • स्वास्थ्य मंत्री का जवाब: “दवा आने के बाद होती है जांच”
  • अटल श्रीवास्तव ने पूछे कई अहम सवाल : Blacklisted medicine controversy
  • सरकार का स्पष्टीकरण: “ब्लैकलिस्ट दवा और खरीदी गई दवा अलग”
Blacklisted medicine controversy
Blacklisted medicine controversy : गुजरात में ब्लैकलिस्ट दवा पर विधानसभा में बवाल

विपक्ष का हमला: “गुजरात में बैन, छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं?” : Blacklisted medicine controversy

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि जिस दवा को गुजरात में गुणवत्ता के आधार पर ब्लैकलिस्ट किया गया, उसे छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित क्यों नहीं किया गया। वहीं विधायक अटल श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि राज्य में मरीजों को बिना गुणवत्ता जांच के दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने पूछा कि क्या दवाओं की खरीद से पहले अनिवार्य प्री-टेस्टिंग नहीं कराई जाती।

 

यह भी पढ़ें : PWD Tender Scam in Chhattisgarh : ब्लैकलिस्ट कंपनी को काम देने का आरोप

 

स्वास्थ्य मंत्री का जवाब: “दवा आने के बाद होती है जांच”

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जवाब देते हुए कहा कि सीजीएमएससी के निर्धारित नियमों के तहत दवाओं की प्री-टेस्टिंग नहीं होती, बल्कि आपूर्ति के बाद राज्य की प्रयोगशालाओं में बैच टेस्टिंग कर गुणवत्ता की जांच की जाती है।

 

खबरें और भी हैं : Urban Community Health Center : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

 

अटल श्रीवास्तव ने पूछे कई अहम सवाल : Blacklisted medicine controversy

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अनुपस्थिति में विधायक अटल श्रीवास्तव ने सरकार से पूछा कि क्या गुजरात द्वारा ब्लैकलिस्ट की गई कंपनी मेसर्स यूनिक्योर इंडिया लिमिटेड की जानकारी छत्तीसगढ़ सरकार और सीजीएमएससी को मिली थी। साथ ही उन्होंने कंपनी से हुई खरीद, भुगतान, संविदा दर, बैच टेस्टिंग और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जानकारी भी मांगी।

 

यह भी पढ़ें : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पहुंची CBI: रायपुर-भिलाई समेत कई ठिकानों पर छापेमारी…

 

सरकार का स्पष्टीकरण: “ब्लैकलिस्ट दवा और खरीदी गई दवा अलग”

स्वास्थ्य मंत्री ने सदन को बताया कि गुजरात मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने यूनिक्योर इंडिया लिमिटेड की एस्पिरिन गैस्ट्रो-रेजिस्टेंट टैबलेट 75 व 150 मिलीग्राम को गुणवत्ता मानकों पर विफल होने के कारण ब्लैकलिस्ट किया था, जिसकी सूचना 25 मार्च 2026 को सीजीएमएससी को प्राप्त हुई थी।

हालांकि मंत्री ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ में जिस दवा की खरीदी की गई, वह एस्पिरिन टैबलेट्स आईपी 75 मिलीग्राम (अनकोटेड टैबलेट) थी, जो गुजरात में ब्लैकलिस्ट की गई गैस्ट्रो-रेजिस्टेंट दवा से अलग उत्पाद है। इसलिए विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोप तथ्यात्मक रूप से सही नहीं हैं।

 

खबरें और भी हैं : Bhupesh Baghel Statement : कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव, भूपेश बघेल का सरकार पर बड़ा हमला

Rice Mill Fire Chhattisgarh : गरियाबंद में राइस मिल में भीषण आग, 10 लाख का धान जलकर राख
‘टी-शर्ट खोलकर आएंगे तो सदन चलेगा’, लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित
Mahadev Breaking : सिपाही सहदेव यादव के बाद महादेव ऐप सट्टा मामले में सस्पेंड एएसआई चंद्रभूषण का Fund मैनेजर किशन वर्मा भी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ में EOW की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी
Raipur Night Club Controversy : रायपुर के नाइट क्लब में नियमों की धज्जियाँ, इन्फ्लुएंसर्स ने परोसी शराब, लेट नाइट पार्टी का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल
Hidma Encounter Sukma : टॉप नक्सल कमांडर हिडमा का पत्नी सहित खात्मा,एनकाउंटर में कुल 6 नक्सली ढेर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CJP Chhattisgarh Student Protest
CJP Chhattisgarh Student Protest : दुर्ग में छात्रों के प्रदर्शन के बाद CJP एक्टिव, राज्यपाल-CM को पत्र

CJP Chhattisgarh Student Protest :CJP का कहना है…

Shooting Players Selection
Shooting Players Selection : राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में राजनांदगांव के 2 खिलाड़ियों का चयन, आसनसोल रवाना

Shooting Players Selection : दोनों खिलाड़ियों के चयन…

Durg Road Accident Case
Durg Road Accident Case : रक्षाबंधन पर सड़क हादसा, युवक की मौत; पत्नी-बच्चा सुरक्षित

Durg Road Accident Case :हादसे में शामिल वाहन…

Rajnandgaon Theft Case
Rajnandgaon Theft Case : शटर तोड़कर चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार; चाकू लहराने वाला बदमाश भी पकड़ा गया

Rajnandgaon Theft Case : जिले में अपराध और…

BJP Leader Fraud Case
BJP Leader Fraud Case : BJP नेता पर ठगी का आरोप, नौकरी के नाम पर 10 लाख हड़पे

BJP Leader Fraud Case : पुलिस मामले की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?