CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ambikapur Bal Samprekshan Grih : बाल संप्रेक्षण गृह से भागे 13 अपचारी बालकों में से 2 मिले, 11 अब भी फरार

Ambikapur Bal Samprekshan Grih : बाल संप्रेक्षण गृह से भागे 13 अपचारी बालकों में से 2 मिले, 11 अब भी फरार

By Newsdesk Admin
15/07/2026
Share
Ambikapur Bal Samprekshan Grih
Ambikapur Bal Samprekshan Grih

सीजी भास्कर, 15 जुलाई : अंबिकापुर के कन्या परिसर रोड स्थित बाल संप्रेक्षण गृह (Ambikapur Bal Samprekshan Grih) से फरार हुए 13 अपचारी बालकों में से दो को पुलिस और प्रशासन ने तलाश कर लिया है, जबकि 11 अपचारी अब भी फरार हैं। फरार बालकों में चोरी और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में निरुद्ध किशोर भी शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी अपचारी पुराने दरवाजे को तोड़कर संप्रेक्षण गृह से फरार हुए।

Contents
  • अंबिकापुर का अपचारी बना फरारी का मास्टरमाइंड
  • पुराने दरवाजे को तोड़कर हुए फरार
  • जून और फरवरी की घटनाओं से नहीं लिया गया सबक
  • सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

अंबिकापुर का अपचारी बना फरारी का मास्टरमाइंड

परीविक्षा अधिकारी शमा नूरी के अनुसार, इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड अंबिकापुर का एक अपचारी बालक है। बताया गया कि वह शहर के एक आदतन अपराधी के संपर्क में आने के बाद आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया था। पिछली बार फरार होने के बाद वह स्वयं लौट आया था, लेकिन इस बार उसने तीन पुराने और 10 नए अपचारी बालकों को साथ लेकर भागने की योजना बनाई।

पुराने दरवाजे को तोड़कर हुए फरार

जानकारी के मुताबिक, अपचारी बालकों ने संप्रेक्षण गृह (Ambikapur Bal Samprekshan Grih)  के पुराने और कमजोर दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर बाहर निकलने का रास्ता बनाया। फरार बालकों में सरगुजा, बलरामपुर और कोरिया जिले के किशोर शामिल हैं। प्रशासन ने उनके परिजनों को भी सूचना देकर निर्देश दिए हैं कि यदि कोई बालक घर पहुंचे तो तत्काल इसकी जानकारी प्रशासन और पुलिस को दें।

जून और फरवरी की घटनाओं से नहीं लिया गया सबक

गौरतलब है कि इसी वर्ष 23 जून को भी बाल संप्रेक्षण गृह से 11 अपचारी बालक खिड़की तोड़कर फरार हो गए थे। इससे पहले फरवरी में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। हर बार जांच और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर आवश्यक सुधार नहीं किए गए। बताया जा रहा है कि खिड़कियों और दरवाजों की वेल्डिंग का काम अधूरा था और अतिरिक्त नगर सैनिकों की तैनाती की मांग भी पूरी नहीं हुई थी।

सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

लगातार तीसरी बार हुई फरारी की घटना ने बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बार-बार हो रही ऐसी घटनाएं यह संकेत दे रही हैं कि सुरक्षा संबंधी खामियों को समय रहते दूर नहीं किया गया, जिसका फायदा उठाकर अपचारी बालक फरार होने में सफल रहे। पुलिस फरार 11 अपचारी बालकों की तलाश में जुटी हुई है।

Durg Crime News  :  आधी रात स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार
अब कबूतरों को दाना डालना बना अपराध! हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – FIR दर्ज करने…
Gondia Maoist Surrender : 20 लाख के इनामी तीन नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ किया सरेंडर
Government Job Fraud : दुर्ग में सरकारी नौकरी का झांसा देकर 5 लाख की ठगी, 8 साल बाद आरोपी गिरफ्तार
Suicide Note Mystery: भिलाई में पेंटर की संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग के आरोप

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IND vs WI 5th T20 : ईशान किशन के पास डबल धमाके का मौका, 76 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास
IND vs WI 5th T20 : ईशान किशन के पास डबल धमाके का मौका, 76 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवें टी20 मुकाबले…

Celebrities Citizenship Controversies : इमरान खान ही नहीं, आलिया-कटरीना समेत इन सितारों की नागरिकता भी रही चर्चा में
Celebrities Citizenship Controversies : इमरान खान ही नहीं, आलिया-कटरीना समेत इन सितारों की नागरिकता भी रही चर्चा में

अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत…

Rajnandgaon News
Rajnandgaon News : राजनांदगांव की फैक्ट्री में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, मुआवजे की मांग पर चक्का जाम

राजनांदगांव के डोंगरगांव क्षेत्र स्थित ड्रूल्स प्राइवेट लिमिटेड…

Ambedkar Hospital Holiday Update : रविवार से मंगलवार तक छुट्टियों का असर, सोमवार को 2 घंटे खुलेगी ओपीडी
Ambedkar Hospital Holiday Update : रविवार से मंगलवार तक छुट्टियों का असर, सोमवार को 2 घंटे खुलेगी ओपीडी

त्योहारों के कारण रायपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर…

Kabaddi Championship
Kabaddi Championship : मुंगेली में जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप शुरू, 540 खिलाड़ियों को पुलिस ने किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

मुंगेली में 26वीं छत्तीसगढ़ जूनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?