CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Nakti Nyay Padyatra : नकटी के 85 बेघर परिवारों के लिए कांग्रेस की 13 किमी न्याय पदयात्रा

Nakti Nyay Padyatra : नकटी के 85 बेघर परिवारों के लिए कांग्रेस की 13 किमी न्याय पदयात्रा

By Newsdesk Admin
15/07/2026
Share
Nakti Nyay Padyatra
Nakti Nyay Padyatra

सीजी भास्कर, 15 जुलाई : नवा रायपुर के नकटी गांव में गरीब परिवारों के मकान तोड़े जाने के विरोध में बुधवार को कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज  (Nakti Nyay Padyatra) के नेतृत्व में 13 किलोमीटर लंबी ‘न्याय पदयात्रा’ निकाली। यह पदयात्रा नकटी गांव से शुरू होकर पीटीएस चौक, माना, फुंडहर चौक, श्रीराम मंदिर (करेंसी टावर), तेलीबांधा और गौरव पथ होते हुए राजभवन (लोकभवन) पहुंची। पदयात्रा में बड़ी संख्या में प्रभावित परिवार, कांग्रेस विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Contents
  • 85 प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग
  • गांव छोड़ने से किया इनकार
  • पदयात्रा के दौरान दीपक बैज के पैर में आई मोच
  • राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

85 प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नकटी गांव के 85 गरीब परिवारों के मकान तोड़े जाने के बाद अब तक उनका स्थायी पुनर्वास नहीं किया गया है। पार्टी ने मांग की है कि प्रत्येक प्रभावित परिवार को नकटी गांव में ही 2,000 वर्गफीट भूमि आवंटित कर स्थायी पुनर्वास (Nakti Nyay Padyatra) किया जाए और मकान टूटने से हुए नुकसान के अनुरूप उचित मुआवजा दिया जाए।

गांव छोड़ने से किया इनकार

प्रभावित परिवारों ने प्रशासन की ओर से सेक्टर-30 स्थित हाउसिंग बोर्ड के चौथी मंजिल के फ्लैटों में अस्थायी आवास देने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उनका रोजगार, सामाजिक जीवन और आजीविका गांव से जुड़ी है, इसलिए वे किसी अन्य स्थान पर नहीं बल्कि नकटी गांव में ही पुनर्वास चाहते हैं। फिलहाल सभी प्रभावित परिवार टेंट और टीन शेड में रहने को मजबूर हैं।

पदयात्रा के दौरान दीपक बैज के पैर में आई मोच

न्याय पदयात्रा (Nakti Nyay Padyatra) के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के पैर में मोच आ गई। चोट लगने के कारण वे आगे पैदल नहीं चल सके। इसके बाद वे कार में सवार होकर पदयात्रा के साथ आगे बढ़े, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता और प्रभावित ग्रामीण पैदल मार्च करते हुए राजभवन पहुंचे।

राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित परिवारों के स्थायी पुनर्वास, उचित मुआवजे और मानवीय आधार पर शीघ्र समाधान की मांग की। कांग्रेस ने कहा कि यह गरीब परिवारों के अधिकार और न्याय की लड़ाई है तथा जब तक प्रभावित लोगों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

ECI On Rahul Gandhi :  राहुल गांधी के वोट चोरी मामले के आरोपों पर इलेक्शन कमीशन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं…’
उपराष्ट्रपति का चौंकाने वाला इस्तीफा: PM मोदी बोले- ‘आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं’
Chhattisgarh Mahila Congress President : दिल्ली में इंटरव्यू, रायपुर में हलचल… छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की कुर्सी पर किसका होगा दावा?
CM नीतीश कुमार से मिले चिराग पासवान, अटकलों का बाजार गर्म, बोले, ‘मैं बिहार…’
राम मंदिर बन गया, अब बनेगा सीता माता का मंदिर…गांधीनगर में अमित शाह का ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CJP Chhattisgarh Student Protest
CJP Chhattisgarh Student Protest : दुर्ग में छात्रों के प्रदर्शन के बाद CJP एक्टिव, राज्यपाल-CM को पत्र

CJP Chhattisgarh Student Protest :CJP का कहना है…

Shooting Players Selection
Shooting Players Selection : राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में राजनांदगांव के 2 खिलाड़ियों का चयन, आसनसोल रवाना

Shooting Players Selection : दोनों खिलाड़ियों के चयन…

Durg Road Accident Case
Durg Road Accident Case : रक्षाबंधन पर सड़क हादसा, युवक की मौत; पत्नी-बच्चा सुरक्षित

Durg Road Accident Case :हादसे में शामिल वाहन…

Rajnandgaon Theft Case
Rajnandgaon Theft Case : शटर तोड़कर चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार; चाकू लहराने वाला बदमाश भी पकड़ा गया

Rajnandgaon Theft Case : जिले में अपराध और…

BJP Leader Fraud Case
BJP Leader Fraud Case : BJP नेता पर ठगी का आरोप, नौकरी के नाम पर 10 लाख हड़पे

BJP Leader Fraud Case : पुलिस मामले की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?