ग्रे मार्केट का विकल्प बन सकता है प्री-IPO एक्सचेंज : SEBI Pre IPO Exchange Proposal
फिलहाल IPO से पहले कंपनियों के शेयरों का कारोबार मुख्य रूप से ग्रे मार्केट में होता है। यह एक अनौपचारिक बाजार है, जहां मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों के बाहर शेयरों की खरीद-बिक्री की जाती है। यहां ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के जरिए निवेशक IPO की संभावित मांग और लिस्टिंग पर मिलने वाले रिटर्न का अनुमान लगाते हैं।
हालांकि, ग्रे मार्केट में होने वाले लेन-देन पर कोई औपचारिक रेगुलेटरी निगरानी नहीं होती। ऐसे में निवेशकों को सुरक्षा की गारंटी भी नहीं मिलती। प्रस्तावित प्री-IPO एक्सचेंज इस व्यवस्था का विकल्प बन सकता है। इससे शेयरों के कारोबार में पारदर्शिता बढ़ने और निवेशकों को कंपनियों से जुड़ी व्यवस्थित जानकारी मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें :

एक्सचेंज के नियम और ढांचे पर फैसला बाकी
सेबी ने अभी तक प्रस्तावित एक्सचेंज के नियमों, पात्रता शर्तों और इसे लागू करने की समय-सीमा का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि इसके लिए कंपनियों को जरूरी वित्तीय और कारोबारी जानकारी साझा (SEBI Pre IPO Exchange Proposal) करनी पड़ सकती है। इसके अलावा निवेशकों के हितों की सुरक्षा के लिए भी विशेष प्रावधान किए जा सकते हैं।
इस प्लेटफॉर्म के जरिए उन कंपनियों को फायदा मिल सकता है, जो भविष्य में IPO लाकर शेयर बाजार में सूचीबद्ध होना चाहती हैं। उन्हें सार्वजनिक बाजार में प्रवेश करने से पहले ही निवेशकों के साथ जुड़ने का एक नियमित माध्यम मिल सकेगा।
यह भी पढ़ें :
भारत में 6,700 से ज्यादा कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड
सेबी का यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है, जब नियामक देश में शेयर बाजार की पहुंच बढ़ाने और अधिक कंपनियों को लिस्टिंग के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दे रहा है। सेबी चेयरमैन के मुताबिक, भारत में 6,700 से ज्यादा कंपनियां शेयर बाजार में सूचीबद्ध हैं। वहीं, वित्त वर्ष 2019 के बाद से यूनिक निवेशकों की संख्या में चार गुना बढ़ोतरी हुई है।
बढ़ती निवेशक भागीदारी को देखते हुए सेबी निवेश प्रक्रिया को आसान बनाने और अनावश्यक नियामकीय शर्तों को कम करने की दिशा में काम कर रहा है।
यह भी पढ़ें :
निवेशकों के लिए नियम आसान बनाने पर जोर : SEBI Pre IPO Exchange Proposal
सेबी पहले भी निवेशकों के लिए कई प्रक्रियात्मक बदलाव कर चुका है। इनमें कुछ निवेश उत्पादों के लिए न्यूनतम निवेश की सीमा कम करना, रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े निवेश नियमों को सरल बनाना और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (PMS) के तहत निवेश की शर्तों में राहत देना शामिल है।
सेबी का कहना है कि बाजार को अधिक सुलभ बनाने के साथ निवेशकों के हितों की सुरक्षा भी प्राथमिकता है। ऐसे में प्री-IPO एक्सचेंज की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार में एक महत्वपूर्ण बदलाव साबित हो सकती है।



