मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को अभी ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather Forecast : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, अगले 3 दिनों में 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड का ज्यादा असर : Cold Wave Weather Update
प्रदेश के उत्तरी हिस्से में ठंड का प्रभाव सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है। चार जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इसके अलावा 17 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather Update : ठंड के बीच दिसंबर में फिर बदल सकता है मौसम, म्यांमार के पास नई हलचल के संकेत
बंगाल की खाड़ी में बना है चक्रवाती परिसंचरण
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। हालांकि, इस मौसम प्रणाली का छत्तीसगढ़ में बारिश के रूप में कोई प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा है।
फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क (Cold Wave Weather Update) रहने का अनुमान है। अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होने से रात और सुबह के समय ठंड का असर बना रह सकता है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, अंबिकापुर में पारा 11.4 डिग्री तक गिरा; दुर्ग सबसे गर्म
ख़बरें और भी हैं :Ambikapur Cold Weather Death : अंबिकापुर में खुले में सोए युवक की मौत, ठंड से जान जाने की आशंका; 11.4°C तक गिरा पारा


