सीजी भास्कर, 26 नवम्बर । छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अब धीरे-धीरे बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। (Chhattisgarh Temperature Drop)
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Rain Alert : चक्रवात अकवान का छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर, 20-21 नवंबर को बारिश का अलर्ट
प्रदेश में फिलहाल शुष्क बना हुआ है मौसम
फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क (Chhattisgarh Temperature Drop) बना हुआ है। मंगलवार को जगदलपुर में सबसे ज्यादा 30.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में सबसे कम 14 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा रहा।

राजधानी में 30.1 डिग्री रहा अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, 25 नवंबर को रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather Forecast : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, अगले 3 दिनों में 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान
दो दिनों बाद तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं : Chhattisgarh Temperature Drop
वहीं प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में पारा गिरने से सुबह और रात के समय ठंड का असर और बढ़ेगा। इसके बाद तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है।
ख़बरें और भी हैं :Chhattisgarh Weather Forecast : छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक साफ रहेगा मौसम, 2 दिन बाद गिरेगा रात का तापमान; बढ़ेगी हल्की ठंड


