सीजी भास्कर, 26 नवम्बर । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण की जांच करने पहुंचे पटवारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम नयारामपुर की है, जहां दो भाइयों पर पटवारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा है। (Raigarh Patwari Assault Case)
यह भी पढ़ें : JUDICIAL POWER : अवैध निर्माण की आड़ में जबरन वसूली करने वालों पर हाई कोर्ट सख्त, लगाया जुर्माना
निर्माण रोकने की समझाइश देने पर शुरू हुआ विवाद : Raigarh Patwari Assault Case
जानकारी के मुताबिक, तहसीलदार के निर्देश पर पटवारी शिवानंद गिरी सरकारी जमीन पर हो रहे निर्माण की जांच करने पहुंचे थे। जांच के दौरान वहां शेड का निर्माण होता मिला। पटवारी ने संबंधित व्यक्ति को जांच पूरी होने तक निर्माण रोकने की समझाइश दी।
यह भी पढ़ें : Bhilai News: मदर टेरेसा नगर में अवैध निर्माण को निगम की टीम ने किया ध्वस्त, पट्टा जमीन पर हो रहा था अतिरिक्त निर्माण

दोनों भाइयों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। पटवारी का आरोप है कि प्यारीलाल गुप्ता ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद उसका बड़ा भाई विजय गुप्ता भी मौके पर पहुंचा और उसने भी पटवारी के साथ मारपीट की। दोनों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी है।
यह भी पढ़ें : Raipur Illegal Plotting Action : रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, एक एकड़ जमीन पर बन रहे निर्माण ढहाए
सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण के मामले की जांच जारी : Raigarh Patwari Assault Case
घटना के बाद पटवारी ने घरघोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं
ख़बरें और भी हैं :Illegal Colony Action Raipur: निगम ने अवैध कॉलोनियों और बिना अनुमति निर्माण पर लगाई रोक


