सीजी भास्कर, 26 नवम्बर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि दुनिया की बड़ी ताकतें भारत को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहतीं। उनका कहना है कि वैश्विक शक्तियां अपना दबदबा बनाए रखना चाहती हैं, जबकि भारत सभीराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ करने की सोच रखता है। (Mohan Bhagwat Statement)
यह भी पढ़ें :RSS Contact Drive : संघ का व्यापक ‘गृह संपर्क अभियान’ एक नवंबर से, 20 हजार गांवों तक पहुंचेंगे स्वयंसेवक
विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में युवाओं की अहम भूमिका : Mohan Bhagwat Statement
मोहन भागवत बुधवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित पांचवें पद्मा फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने युवाओं की भूमिका पर भी अपनी बात रखी।
भागवत ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी झूठ पसंद नहीं करती। अगर कोई ईमानदारी से अपनी बात रखता है, तो युवा उसके साथ खड़े होने को तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि युवा देश को महान बनाना चाहते हैं और 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने में उनकी भूमिका सबसे अहम होगी।
यह भी पढ़ें :RSS Meeting in Delhi: अमेरिका के टैरिफ विवाद पर मंथन के लिए मोहन भागवत की मौजूदगी में संघ की बड़ी बैठक
देश की बौद्धिक क्षमता का सही इस्तेमाल करने पर जोर
उन्होंने यह भी कहा कि विकसित भारत का सपना पूरा करना हर भारतीय की जिम्मेदारी है। इसके लिए देश को अपनी पिछली सफलताओं से सीखना होगा और अपनी बौद्धिक क्षमता का सही इस्तेमाल करना होगा।
बाहरी चुनौतियों के साथ आंतरिक खतरों से भी सतर्क रहे भारत : Mohan Bhagwat Statement
भागवत के मुताबिक, मौजूदा वैश्विक हालात संवेदनशील दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में भारत को बाहरी चुनौतियों के साथ-साथ आंतरिक खतरों के प्रति भी सतर्क रहने की जरूरत है।
ख़बरें और भी हैं :Mohan Bhagwat : मोहन भागवत को मिला महाकवि आचार्य विद्यासागर अलंकरण, राष्ट्र सेवा के लिए सम्मान



