CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल्ली में गर्मी और प्रदूषण ने अप्रैल में तोड़ा रिकॉर्ड, क्यों ऐसा रहा मौसम? सिर्फ इतनी हुई बारिश

दिल्ली में गर्मी और प्रदूषण ने अप्रैल में तोड़ा रिकॉर्ड, क्यों ऐसा रहा मौसम? सिर्फ इतनी हुई बारिश

By Newsdesk Admin
30/04/2025
Share

दिल्ली , 30 अप्रैल 2025 :

Delhi Weather News: दिल्ली में इस साल अप्रैल का महीना बीते 3 सालों में सबसे गर्म और प्रदूषित रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की रिपोर्टों के अनुसार, देश की राजधानी में इस बार गर्मी और प्रदूषण दोनों ही रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे. विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश की भारी कमी और पश्चिमी शुष्क हवाएं इसकी प्रमुख वजह हैं.

IMD के अनुसार, इस अप्रैल में दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है. यह साल 2022 के बाद का सबसे गर्म अप्रैल महीना रहा, जब औसत अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं, न्यूनतम तापमान भी औसतन 21.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा है.

पूरे महीने में कितनी हुई बारिश?

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बार पश्चिमी विक्षोभों (Western Disturbance) की कमी और बारिश न होने के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में गर्मी सामान्य से अधिक रही. खासतौर पर 7 से 9 अप्रैल तक दिल्ली-NCR में गर्म और शुष्क हवाओं ने लू जैसे हालात पैदा कर दिए. पूरे महीने के दौरान केवल 0.7 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य औसत 16.3 मिमी होता है. वर्ष 2023 में अप्रैल में 19.4 मिमी और 2024 में 7.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी.

मौसम विशेषज्ञ और स्काइमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि इस बार का शुष्क और धूल भरा मौसम न केवल तापमान बढ़ाने वाला साबित हुआ, बल्कि इससे वायु प्रदूषण भी गंभीर रूप से प्रभावित हुआ. उन्होंने उम्मीद जताई कि मई की शुरुआत में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इसके बाद गर्मी फिर से अपना असर दिखा सकती है.

प्रदूषण के स्तर की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, इस अप्रैल में दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 211 रहा, जो वर्ष 2022 के बाद का सबसे अधिक है. यह आंकड़ा वायु गुणवत्ता को ‘खराब’ श्रेणी में रखता है और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल सकता है.

1 और 2 मई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी

मंगलवार (29 अप्रैल) को राजधानी का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने आज (30 अप्रैल) को भी ऐसे ही मौसम की संभावना जताई है. वहीं, गुरुवार से शनिवार (1 मई से 2 मई) के बीच तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना को देखते हुए ‘येलो अलर्ट’ (Yellow Alert) जारी किया गया है.

Big Breaking : तो फिर कहनाssss ही क्या…. ❓ जब अपर कलेक्टर रिश्वत लेते पकड़ा गए, CM के आदेश पर तत्काल हुए SUSPEND…❗
Municipal Commissioner Misuse Case: कर्मचारी से निजी काम कराने का आरोप, हाईकोर्ट सख्त
Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री मोदी ने चलाईं चार नई ट्रेनों, बोले—भारत अब विकास की तेज़ पटरी पर
Jagadambika Paul : चुनाव आयोग का दायित्व है चुनाव निष्पक्ष हो, 5 बार कांग्रेस-UPA की सरकार में हो चुका है SIR…!
सागर हत्याकांड का खुलासा: पूर्व विधायक के बेटे ने शराब पिलाकर मारी गोली, लाश पॉलीथिन में लपेटकर फेंकी..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?